![]()
मऊगंज जिले के खटखरी स्थित देवरा ओवरब्रिज पर चक्काजाम करने के मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने पर छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रक की टक्कर से हुई थी रज्जन प्रजापति की मौत पुलिस के मुताबिक 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे ट्रक की टक्कर से रज्जन प्रजापति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने देवरा ओवरब्रिज के पास रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर शव रखकर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया। दो घंटे तक फंसे रहे एंबुलेंस और यात्री वाहन प्रदर्शन के कारण रात 9 बजे से 11:30 बजे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एंबुलेंस, बसें और निजी वाहन फंसे रहने से मरीजों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद भी लोग अड़े रहे। 6 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर केस मामले में संतोष शर्मा, दिव्यांश साकेत, सुरेश प्रजापति, राजनाथ शर्मा, आलम गिरी अंसारी और सुखलाल प्रजापति सहित 10-15 अज्ञात पर भारतीय न्याय संहिता और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर वीडियोग्राफी भी शामिल की है। एसपी सुरेंद्र जैन बोले- आमजन को परेशान कर प्रदर्शन करना गलत मामले में एसपी सुरेंद्र जैन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिक का अधिकार है, लेकिन प्रक्रिया ऐसी न हो जिससे आमजन को परेशानी हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और जनता की सुविधा का ध्यान रखें।
Source link
#मऊगज #म #NH135 #जम #करन #पर #नमजद #पर #FIR #शव #रखकर #घट #तक #रक #थ #रजमरग #अजञत #लग #क #भ #बनय #आरप #Mauganj #News


