Khatron Ke Khiladi 15: Shagun Sharma ने Gaurav Khanna पर लगाया Bullying का आरोप, बोलीं- दोबारा कभी नहीं मिलना चाहती

Khatron Ke Khiladi 15: Shagun Sharma ने Gaurav Khanna पर लगाया Bullying का आरोप, बोलीं- दोबारा कभी नहीं मिलना चाहती


आज यानी 1 अगस्त 2026 से लोकप्रिय रियलिटी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शुरु हो चुका है। इस शो में टीवी सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा भी नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शगुन ने बड़ा खुलासा किया है। टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि शो में अभिनेता गौरव खन्ना ने उनेक साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। जाने क्या है पूरा मामला?
गौरव खन्ना से फिर मिलना नहीं चाहतीं शगुन शर्मा
टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में  फिल्मीज्ञान को इंटरव्यू दिया है और उन्होंने कहा है कि,  ‘मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी। वह ऐसे शख्स थे, जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। मान लीजिए, यदि पांच लोग कोई टास्क करते हैं और उनमें से चार उसे छोड़ देते हैं, तो उन चारों में से वह मुझे सबसे ज्यादा टोकते थे।’
शगुन आगे बताती हैं, ‘गौरव मुझे देखकर कहते खे कि यह टास्क छोड़ देती है, यह कमजोरा है। लेकिन मुझे लगता है कि रियलिटी शो में आप खुद का एक अलग वर्जन बन जाते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वह रियल लाइफ में एकदम वैसे ही जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया था।’
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कौन-कौन नजर आएंगे?
इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट,  शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं। इससे पहले खबर आ चुकी है इस शो को विशाल आदित्य सिंह ने जीता है, लेकिन यह बात मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं की है। आज से शुरु होने जा रहा है खतरों का सबसे बड़ा शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’। हर शनिवार-रविवार को रात 9 बजे आप जियोहॉटस्टार व कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *