![]()
रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को पहले पुल के नीचे धक्का मार दिया। जब वह जिंदा बच गई तो गले पर शराब के धातु के केन से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पास ही उसका तीन साल का मासूम बेटा रोता रहा। हालांकि जैसे-तैसे वह बची। अब उसका इलाज चल रहा है। बॉडी पर करीब 25 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शंकरगढ़ निवासी पीड़िता ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। 2023 में दंपति का एक बेटा हुआ, लेकिन 2024 में आपसी अनबन के कारण महिला पति और बच्चे को छोड़कर अलग रहने लगी थी। हाल ही में वह पंजाब से लौटकर अपनी सहेली के घर रुकी थी। पंजाब जाने से पहले महिला की ट्रेन छूटी
गत 31 जुलाई को वह अपने बच्चे से मिलने पति के घर गई थी। बीती 31 तारीख की शाम करीब 7:30 बजे शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से उसकी पंजाब वापसी की ट्रेन थी, जो 2 मिनट की देरी के कारण छूट गई। आरोप है कि पति ने फोन कर उसे इलाहाबाद छोड़ने का झांसा दिया और अपने दोस्त के साथ बाइक पर ले गया। लेकिन प्रयागराज जाने के बजाय सोहागी थाना क्षेत्र के नैना नदी पुल पर पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद अपने साथी के साथ मिलकर उसने महिला को पुल से नीचे धक्का दे दिया। महिला किसी तरह बच गई तो आरोपी नीचे पहुंचे और शराब के धातु के केन से उसके गले पर लगातार कई वार किए। महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि पास में उसका तीन साल का मासूम बेटा बिलखता रहा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का उपचार जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
#पतन #क #पल #स #फकगल #पर #कन #स #कए #वर #रव #म #सल #क #बट #क #समन #म #क #पत #न #मर #रत #रह #मसम #Rewa #News


