Cwg 2026 Day 10 Live:भारत ने आधे घंटे के अंदर चार पदक जीते; दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया – Commonwealth Games 2026 Day 10 Live: Boxing Athletics Results Updates Medals Tally Highlights Lovlina Preeti

04:22 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: जूडोका उन्नति हुड्डा क्वार्टर फाइनल में

जूडोका उन्नति हुड्डा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्नति ने महिला 63 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में लामुलेला मागागुला को हराया। 

04:10 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: भारत के 7 स्वर्ण पदक

भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सात गोल्ड जीत लिए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-

 

  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
  • अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
  • हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
  • प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)
  • जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा)

04:05 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: भारत के 27 पदक

भारत ने सात स्वर्ण, 13 रजत और सात कांस्य समेत 27 पदक जीत लिए हैं। इनमें से दो स्वर्ण आज ही मुक्केबाजी में आए हैं। प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

 

क्रम खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा भारोत्तोलन रजत
3 मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण
4 राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन रजत
6 बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन कांस्य
7 शर्मिला धनखड़ महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सरवेश कुशारे पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स रजत
9 शिल्पा के. शायला महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लुरी अजया बाबू पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन रजत
11 हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुष 110 किग्रा भारोत्तोलन रजत
17 सीमा कालीरामना डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य
18 अस्मिता डे महिला 48 किग्रा जूडो स्वर्ण
19 हर्ष सिंह पुरुष 60 किग्रा जूडो स्वर्ण
20 यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा जूडो रजत
21 नीरज चोपड़ा पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स रजत
22 यशवीर सिंह पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स कांस्य
23 तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन एथलेटिक्स कांस्य
24 प्रीति पवार महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
25 जैस्मिन लंबोरिया महिला 57 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
26 प्रवीण चित्रावेल पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स रजत
27 सेल्वा प्रभु पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स कांस्य

04:00 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: ट्रिपल जंप में भारत के दो और पदक

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और पदक जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के सर्वश्रेष्ठ अटैम्प्ट के साथ कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप का यह ऐतिहासिक मौका है। प्रवीण पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।

03:58 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: जैस्मिन ने भी जीता गोल्ड

प्रीति पवार के बाद भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।

03:54 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: दूसरा राउंड भी जीतीं जैस्मिन

जैस्मिन ने दूसरा राउंड जीत लिया है। उन्होंने सर्वसम्मति से जीत लिया। पांचों जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए।

03:50 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: पहले राउंड में जैस्मिन स्प्लिट फैसले से जीतीं

पहले राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से जीत गई हैं। उन्हें तीन जजों ने 10-10 अंक दिए। वहीं, दो जजों ने 9-9 अंक दिए। वहीं, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक दिए और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।

03:47 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: जैस्मिन लंबोरिया का मुकाबला जारी

प्रीति के बाद अब महिला बॉक्सिंग के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया का मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड के मिकेला वॉल्श से जारी है। पहले राउंड में दोनों की टक्कर जारी है।

03:43 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: भारत का छठा गोल्ड

यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा गोल्ड मेडल है। इससे पहले गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं-

 

  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
  • अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
  • हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
  • प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)

03:42 PM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day-10 Live: प्रीति पवार ने जीता गोल्ड

भारत की प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराया। पांच जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए। यानी प्रीति ने 5-0 से मैच अपने नाम किया।

Source link
#Cwg #Day #Liveभरत #न #आध #घट #क #अदर #चर #पदक #जत #द #सवरण #एक #रजत #और #एक #कसय #अपन #नम #कय #Commonwealth #Games #Day #Live #Boxing #Athletics #Results #Updates #Medals #Tally #Highlights #Lovlina #Preeti

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *