Dhar News: भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी. राजा, कहा- सीएम मोहन यादव के पास इतिहास लिखने का मौका

Dhar News: भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी. राजा, कहा- सीएम मोहन यादव के पास इतिहास लिखने का मौका

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन ऐतिहासिक धार की भोजशाला में इन दिनों प्रतिदिन दर्शनार्थियों, जनप्रतिनिधियों और संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को हैदराबाद के भाग्यनगर से विधायक और हिंदू नेता टी राजा सिंह तीसरी बार भोजशाला पहुंचे। भोजशाला आगमन पर समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां वाग्देवी (सरस्वती जी) के चित्र का पूजन कर महाआरती में भाग लिया।

‘पहले दर्द लेकर जाता था, अब स्थिति बदली’

भोजशाला परिसर में उपस्थित हिंदुओं को संबोधित करते हुए विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि पहले जब मैं भोजशाला मंदिर के दर्शन करने आता था, तो मन में एक दर्द लेकर जाता था। शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित देखकर दुख होता था। लेकिन अब बदलाव दिखा है। उन्होंने परिसर के बाहर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर अपनी बेबाक राय रखी और कहा कि पुराने मंदिरों को खंडित करके जो अतिक्रमण (लैंड जिहाद) किया गया था, उसे पूरी तरह साफ किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व के कुछ मुख्यमंत्रियों के रवैये पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए नपुसंक से तुलना की।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दो घंटे चला री-क्रिएशन, CBI के सामने गिरिबाला-समर्थ ने उतारा त्विषा का 80 किलो वजनी डमी शव

पर्यटन हब बनाने पर जोर

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक टी राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने भोजशाला में भव्य कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का धन्यवाद करता हूं, लेकिन कॉरिडोर बनाने से पहले जो कलंक लगा हुआ है, उसे तुरंत मुक्त करवाएं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाकर ‘लैंड जिहाद’ को खत्म कर देते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास भी इतिहास लिखने का यह बड़ा अवसर है। कोर्ट का केस अपनी जगह चलता रहेगा, लेकिन जो अतिक्रमण बचा है, उसे साफ कर भव्य कॉरिडोर बनाया जाए। टी राजा सिंह ने आगे कहा कि जब से भोजशाला पूर्ण रूप से हिंदुओं को सौंपी गई है, तब से देश भर से लाखों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आने वाले समय में यह स्थान एक बहुत बड़ा धार्मिक पर्यटन (टूरिज्म) हब बन सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करें और लंदन में स्थित मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को जल्द से जल्द भारत वापस लाकर यहां भव्य रूप से स्थापित करवाएं। अंत में उन्होंने काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं को धैर्य रखना चाहिए, आने वाले समय में अन्य सभी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर भी न्याय होगा।

Dhar News: भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी. राजा, कहा- सीएम मोहन यादव के पास इतिहास लिखने का मौका

भोजशाला में किया दर्शन और पूजन 

 

भोजशाला में किया दर्शन और पूजन

भोजशाला पहुंचे टी राजा

 

Source link
#Dhar #News #भजशल #पहच #हदरबद #क #वधयक #ट #रज #कह #सएम #महन #यदव #क #पस #इतहस #लखन #क #मक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *