Lungs Cancer Day:हर स्टेज के साथ जानलेवा होता जाता है फेफड़ों का कैंसर, क्या इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन है? – World Lung Cancer Day 2025 Stage By Stage Lungs Cancer Details Vaccine For Lungs Cancer

Lungs Cancer Day:हर स्टेज के साथ जानलेवा होता जाता है फेफड़ों का कैंसर, क्या इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन है? – World Lung Cancer Day 2025 Stage By Stage Lungs Cancer Details Vaccine For Lungs Cancer

अगर कोई आपसे पूछे कि शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन सा है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में शायद ‘दिल’ का ख्याल आता है। ये शरीर के सभी अंगों तक खून को पंप करने में मदद करता है, जिससे उनका कामकाज आसान होता है। पर फेफड़ों के बिना शरीर को ऑक्सीजन कैसे मिलेगा?


फेफड़े हर मिनट हमारे शरीर को जीवन देने वाली ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। ऑक्सीजन हमारी कोशिकाओं के लिए मुख्य ईंधन का काम करती है, मसलन पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ रहना और निरंतर ठीक तरीके से काम करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हालांकि जब इन्हीं फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं तो यही जीवनदायी अंग सबसे घातक बीमारियों में से एक यानी लंग्स कैंसर का शिकार बन जाता है। 

फेफड़ों का कैंसर हर साल करीब 18 लाख लोगों की मौत का कारण बनता है, समय के साथ ये खतरा बढ़ता ही जा रहा है। लंग्स कैंसर को कभी सिर्फ धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारी माना जाता था, हालांकि अब ये उन लोगों में भी तेजी से बढ़ती जा रही है जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया था।

फेफड़ों का कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और समय के साथ बेहद घातक रूप लेता जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए और इलाज हो जाए तो लंग्स कैंसर की जटिलताओं को काफी कम किया जा सकता है।

Source link
#Lungs #Cancer #Dayहर #सटज #क #सथ #जनलव #हत #जत #ह #फफड #क #कसर #कय #इसस #बचव #क #लए #कई #वकसन #ह #World #Lung #Cancer #Day #Stage #Stage #Lungs #Cancer #Details #Vaccine #Lungs #Cancer

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *