भारतीय महिला जूडोका उन्नति शर्मा ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि, पुरुषों में हर्ष टोकस पदक से चूक गए क्योंकि उन्हें कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत का जूडो में यह चौथा पदक है। इससे पहले अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि यामिनी मौर्य को रजत पदक मिला था।
जूडोका उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्नति ने कांस्य पदक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराया। वहीं, हर्ष टोकस कांस्य पदक लाने से चूक गए हैं। हर्ष को कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के केशिन ओशी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
Source link
#Cwg #2026उननत #न #रषटरमडल #खल #म #जत #कसय #जड #म #भरत #क #झल #म #आय #चथ #पदक #हरष #टकस #चक #Commonwealth #Games #Indian #Judokas #Performance #Cwg #Unnati #Sharma #Harsh #Tokas #Bronze #Medal #Match


