Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में शुमार हैं जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपनी बेबाकी और हाजिरजवाबी के लिए भी जानी जाती हैं. आज ये मशहूर अदाकारा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातों के बारे में.

कभी बतौर इंजीनियर नौकरी करती थीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था. शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज रही तापसी एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने स्कूल की पढ़ाई अशोक विहार से की थी. बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने 12वीं क्लास की परीक्षा में 90 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे.

ये भी पढ़ें: ‘शादी के लिए कमिटेड नहीं थे संजय दत्त…’ माधुरी ने क्यों तोड़ा रिश्ता? असली वजह आई सामने

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का रुख किया था. यहां अभिनेत्री ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गई थीं. बता दें कि फिर उन्होंने कुछ वक्त तक एक फर्म के लिए बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम किया था. हालांकि फिर उन्होंने ये जॉब छोड़ दी थी, क्योंकि उनकी किस्मत को कुछ और मंजूर था.

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

2010 में साउथ से किया एक्टिंग डेब्यू 

तापसी पन्नू ने आगे जाकर मॉडलिंग की और फिर इसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखा. उन्होंने पहले साल 2008 में टैलंट हंट शो ‘गेट गॉर्जियस’ के लिए ऑडिशन दिया था और उनका सेलेक्शन भी हो गया था. हालांकि असली मंजिल तो सिनेमा के पर्दे पर अपने आप को देखना था. उनका ये सपना पूरा हुआ साल 2010 में. इस दौरान वो अपनी पहली फिल्म ‘झुम्मांदी नादम’ में नजर आईं जो कि एक तेलुगु फिल्म थी.

बॉलीवुड में 3 साल बाद रखे कदम

हिंदी सिनेमा में उनकी शुरुआत साउथ सिनेमा में कदम रखने के तीन साल बाद हुई थी. उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम 2013 की फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से रखे थे. जबकि उन्हें पहचान मिली थी थप्पड़, पिंक, बदला, मुल्क और मनमर्जियां जैसी फिल्मों से.

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

एक्टर की पत्नी ने फिल्म से करवा दिया था बाहर

फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में तापसी ने अपने साथ घटे एक बुरे अनुबव के बारे में बात करते हुए बताया था कि एक फिल्म में उन्हें एक्टर की पत्नी ने बाहर करवा दिया था. तापसी के मुताबिक उस एक्टर की पत्नी चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा ना रहूं.  

कंगना रनौत से रहा टकराव

कंगना रनौत के साथ तापसी का टकराव रहा है. दरअसल साल 2019 में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को कंगना की ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था. इसका जवाब तापसी ने अपने तरीके से दिया था. दरअसल इसके बाद एक न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट में तापसी को ‘क्वीन’ कहा गया था. जबकि क्वीन का टैग इंडस्ट्री में कंगना को मिला है.

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

तापसी ने कंगना और उनकी बहन को जवाब देते हुए उस न्यूज चैनल की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2019 में एक्स पर लिखा था, ‘अरे अरे, ऐसे मत बोलिए, क्वीन उनको (कंगना रनौत) ही रहने दीजिए नहीं तो फिर कॉपी कहलाऊंगी. मैं एक एक्टर ही सही हूं. बस ऐसे ही मेरा साथ देते रहिए. धन्यवाद.’ इसके अलावा कंगना ने बाद में तापसी को बी-ग्रेड और सस्ती एक्ट्रेस कहा था.

2021 में भी आई सामने-सामने

साल 2021 में जब तापसी पन्नू के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी तब तापसी ने एक के बाद एक कुछ ट्वीट करके खुद पर लगे आरोप पर सफाई दी थी और कहा था कि मैं अब सस्ती कॉपी नहीं हूं.

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

तापसी के ट्वीट पर कंगना ने भी जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था, ‘तुम हमेशा ‘सस्ती’ ही रहोगी क्योंकि तुम सभी रेप करने वालों की फेमिनिस्ट हो…तुम्हारे रिंग मास्टर कश्यप के यहां भी टैक्स चोरी के लिए 2013 में छापा पड़ा था. अगर तुम दोषी नहीं हो तो कोर्ट जाओ और सच्चाई सामने लाकर दिखा…चलो ‘सस्ती’.’

ये भी पढ़ें: ‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’ को लेकर किया प्रिडिक्शन

मुझे कंगना रनौत जितनी फीस नहीं मिलती

इसके बाद कई मौकों पर कंगना और तापसी एक दूसरे पर हमलवार रहीं. 2025 में तापसी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुझे कंगना रनौत जितनी फीस नहीं मिलती है, इसलिए ‘शायद मैं ‘सस्ती’ हूं. उन्होंने आग कहा था कि अगर मुझे कंगना की सस्ती कॉपी कहा जाता है जो कि इतनी प्रभावशाली एक्ट्रेस है तो मुझे कोई समस्या नहीं है. बता दें कि समय के साथ दोनों के बीच का विवाद खत्म हो गया था. 

Source link
#Birthday #नकर #छड़कर #बलवड #म #आई #थ #तपस #पनन #कह #गय #कगन #रनत #क #ससत #कप #एकटर #क #पतन #न #कर #दय #थ #फलम #स #बहर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *