इंदौर का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए ग्रीन मोबिलिटी की तरफ भी इंदौर बढ़ता रहा है। इसके चलते इलेक्ट्रिक व सीएनजी …और पढ़ें

HighLights
- जुलाई के महीने में 150 और चलाने की तैयारी है
- 150 में से 40 इलेक्ट्रिक बसें आकर डिपो में खड़ी हो चुकी है
- बाकी बची हुई बसें इसी महीने जून में आने की बात कही जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआइसीटीएसएल) इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाने जा रहा है। अभी जहां 120 बसें चल रही है। वहीं, जुलाई के महीने में 150 और चलाने की तैयारी है। 150 में से 40 इलेक्ट्रिक बसें आकर डिपो में खड़ी हो चुकी है। बाकी बची हुई बसें इसी महीने जून में आने की बात कही जा रही है।
इंदौर का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए ग्रीन मोबिलिटी की तरफ भी इंदौर बढ़ता रहा है। इसके चलते डीजल-पेट्रोल की अपेक्षा इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील के बाद से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शहरवासियों का रूझान पहले से ज्यादा बढ़ गया है।
बदलेंगी डीजल की सारी बसें
एआइसीटीएसएल शहर में चलने वाली सारी डीजल सिटी बसों को बंद करने की तैयारी में हैं, क्योंकि डीजल से चलने वाली बसें खराब होने के साथ धुआं अलग छोड़ती है। इसलिए शहर में इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि शहर की वायु गुणवत्ता सुधरने के साथ बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकें। साथ ही पेट्रोल व डीजल भी बचेगा। वहीं, इंदौर से आसपास के प्रमुख शहरों उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, घार-मांडव एवं महेश्वर के लिए 26 सर्वसुविधायुक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। एआइसीटीएसएल बोर्ड ने इस सेवा को अतिशीघ्र आरंभ करने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देशित किया है।
वर्तमान बसों की संख्या
- 400 सिटी बसें चल रही हैं
- 120 इलेक्ट्रिक बसें हैं
- 29 सीएनजी बसें हैं
देवासनाका और नायता मुंडला में बन रहे डिपो
ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ई-बसें चलेंगी। इसके लिए वित्तीय सहायता केंद्र और राज्य शासन कर रहा है। योजना के तहत इंदौर को प्रथम चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही है। दूसरे चरण में 110 ई-बसें लाने की तैयारी है। 150 में से 40 बसें आकर डिपो में खड़ी हो चुकी है। बाकी बसें इसी महीने जून में आएंगी और जुलाई से 150 ई-बसें शहर में चलने लगेगी। ई-बसों की संख्या ओर भी बढ़ सकती है। इनके मार्ग तय किए जा रहे हैं। देवासनाका और नायता मुंडला पर ई-बसों को खड़ा करने के लिए डिपो बनाने के चल रहे काम अगले महीने में पूरा हो जाएगा। एक अतिरिक्त डिपो स्थल को भी चिह्नित किया गया है। -अर्थ जैन, सीइओ, एआइसीटीएसएल
इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडू और महेश्वर के लिए शुरू होंगी इलेक्ट्रिक बसें
www.naidunia.com
#इदर #शहर #म #अगल #मह #स #चलग #इलकटरक #बस #अभ #आ #चक #ह #और #बक #भ #इस #मह #आएग


