Ramayana: पहले राजा दशरथ बनने पहुंचे थे ये एक्टर, फिर मेकर्स ने थमा दिया विश्वामित्र का रोल, सामने आई वजह

Ramayana: पहले राजा दशरथ बनने पहुंचे थे ये एक्टर, फिर मेकर्स ने थमा दिया विश्वामित्र का रोल, सामने आई वजह



Ramayana: पहले राजा दशरथ बनने पहुंचे थे ये एक्टर, फिर मेकर्स ने थमा दिया विश्वामित्र का रोल, सामने आई वजह

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. मोस्ट अवेटेड फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. इसमें रामायण के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे. यश रावण बने हैं और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. वहीं राजा दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अभिनेता अजिंक्य देव ने पहले दशरथ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें आखिरकार विश्वामित्र का किरदार मिला.

Ajinkya Deo Auditioned For Role Of King Dashrath: अजिंक्य देव ने राजा दशरथ के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

मिड-डे से बातचीत में अजिंक्य देव ने बताया, “शुरुआत में मैंने ‘रामायण’ के लिए ऑडिशन दिया था और उस वक्त मुझे राजा दशरथ के रोल के लिए टेस्ट किया गया था. ये करीब तीन साल पहले की बात है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, अरुण गोविल जी इस किरदार से जुड़ गए. मेरे हिसाब से उनसे बेहतर दशरथ कोई नहीं हो सकता था. इसके बाद मेकर्स ने मुझे विश्वामित्र का रोल ऑफर किया, जिसे मैंने बिना देर किए स्वीकार कर लिया, क्योंकि मुझे पता था कि ‘रामायण’ में इस किरदार की कितनी अहमियत है.”

Ajinkya Deo On Vishwamitra Role: अजिंक्य देव को ऐसे मिला विश्वामित्र का रोल

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद मेरे कई लुक टेस्ट हुए और हर बार चीजें बेहतर होती गईं. मेकर्स भी मेरे लुक से काफी खुश थे. इतना बड़ा और प्रभावशाली किरदार मिलना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. जैसा कि ‘प्रथम संकल्प’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी कहा गया था, इस फिल्म के मुख्य किरदारों का चुनाव खुद भगवान की इच्छा से हुआ है.”

Ajinkya Deo Happy Playing Role Of Vishwamitra: विश्वामित्र का किरदार निभाकर खुश हैं अजिंक्य देव

एक्टर ने आगे बताया, “सच कहूं तो ये रोल मेरे पास अपने आप आया. मैं तो किसी और किरदार के लिए ऑडिशन दे रहा था, लेकिन आखिर में मुझे विश्वामित्र का रोल मिला. अब लगता है कि यही किरदार मेरी पर्सनैलिटी के हिसाब से सबसे ज्यादा फिट बैठता था और मेरे लिए यही सही चुनाव था.”

VFX वाले सीन्स करने पर क्या बोले अजिंक्य देव

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने कई वर्कशॉप्स अटेंड की थीं. VFX वाले सीन्स की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कहा, “शुरुआत में इस तरह की शूटिंग की आदत डालना आसान नहीं था. कई जगह तय मार्कर्स लगे होते थे और बिल्कुल उसी जगह रुकना पड़ता था, क्योंकि बाद में पूरी विजुअल दुनिया VFX के जरिए तैयार की जानी थी. इसलिए शुरुआत में थोड़ा मुश्किल जरूर लगा, लेकिन धीरे-धीरे सब समझ आने लगा.”

ये भी पढ़ें: मॉडर्न साड़ी, सैलून स्टाइल बाल…. रामायण में लारा दत्ता का कैकेयी लुक देख भड़के नेटिजन्स

The post Ramayana: पहले राजा दशरथ बनने पहुंचे थे ये एक्टर, फिर मेकर्स ने थमा दिया विश्वामित्र का रोल, सामने आई वजह appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *