इंदौर में पानी की टंकी में मिला सात दिन से लापता पेंटर का शव, दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को दी सूचना

इंदौर में पानी की टंकी में मिला सात दिन से लापता पेंटर का शव, दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को दी सूचना

रावजी बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान घर में रहने वाले और पिछले सात…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 01:25:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 01:25:25 PM (IST)

इंदौर में पानी की टंकी में मिला सात दिन से लापता पेंटर का शव, दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को दी सूचना
पानी की टंकी में मिला शव। (एआई इमेज)

HighLights

  1. रावजी बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई
  2. शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान घर में रहने वाले और पिछले सात दिनों से लापता व्यक्ति के रूप में हुई
  3. स्वजन चारधाम यात्रा पर गए हुए थे, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रावजी बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान घर में रहने वाले और पिछले सात दिनों से लापता व्यक्ति के रूप में हुई। स्वजन चारधाम यात्रा पर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना जबरन कॉलोनी की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पप्पू उर्फ ओम मालवीय के रूप में हुई है। पप्पू पेंटर का काम करता था और अपने भाई के साथ रहता था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

डिकंपोज होने लगा था शव

पप्पू का भाई कुछ दिन पहले ही चारधाम यात्रा पर गया था। रहवासियों ने बताया कि पप्पू को 25 जुलाई को आखिरी बार देखा गया था। पानी की टंकी से बदबू आने पर लोगों ने कहा कि फिनाइल डाल दो। बाद में शनिवार को पानी की टंकी से दुर्गंध आने पर लोगों ने अंदर झांककर देखा तो शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव फूल चुका था। शव को बाहर निकालने के लिए टंकी पर लगी फर्शी हटाई गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

संभाजी नगर से आई बस में यात्री की मौत

इंदौर। संभाजी नगर से इंदौर आई बस में यात्री की मौत हो गई। बस खाली होने पर शव चालक-परिचालक चौक गए। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरिप्रसाद पुत्र हरपाल निवासी सीकर (राजस्थान) के रुप में हुई है। संभवत:हार्ट अटैक से मौत हुई है।

युवक की हत्या की कोशिश,चार पर एफआईआर

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।घटना सम्राट नगर की है। फरियादी शेख इमरान निवासी तंजीम नगर दोस्त हसनैन से मिलने गया था। आरोपित रेहान खान,अबु रेहान,इमरान और उसके एक अन्य साथी ने आने का कारण पूछा और युवक पर हमला कर दिया। उसको ईंट और पत्थर से भी मारा गया।

Source link
#इदर #म #पन #क #टक #म #मल #सत #दन #स #लपत #पटर #क #शव #दरगध #आन #पर #रहवसय #न #पलस #क #द #सचन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *