Angoori Bhabhi Aka Shubhangi Atre Was Faced Eve Teasing Man Stalked Wrote Her Name On Buildings

Angoori Bhabhi Aka Shubhangi Atre Was Faced Eve Teasing Man Stalked Wrote Her Name On Buildings


Shubhangi Atre Faced Eve Teasing: भाभी जी घर पर है सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी हैं शुभांगी अत्रे आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। साथ ही वह किसी भी पहचान की मोहताज भी नहीं है। उनका करियर अच्छा चल रहा है लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताया है।

Shubhangi Atre

शुभांगी अत्रे का पीछा करने लगा था शख्स

Hauterrfly के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान शुभांगी अत्री ने खुलासा किया की बचपन में उन्होंने छेड़छाड़ जैसी चीजों का सामना किया और अभिनेत्री ने बताया कि टीनएज के वक्त एक आदमी उनके पीछे पड़ गया था। वह उनका पीछा किया करता था।

शुभांगी अत्रे ने इस पर बात करते हुए बताया कि “वह मेरी जिंदगी का बहुत ही डरावना अनुभव था। मैं तब दसवीं या 11वीं क्लास में थी और इंदौर में पढ़ रही थी। तब उस शख्स ने सड़कों और इमारत पर भी मेरा और अपना नाम साथ में लिख दिया था। जब भी हम अपने घर का दरवाजा खोल करते थे तो सामने वाली दीवार पर हम दोनों का नाम साथ में लिखा हुआ होता था।”

बहन ने स्टॉकर को लगाई फटकार

शुभांगी अत्रे ने आगे बात करते हुए बताया कि “पीछे आना और बाइक पर चक्कर लगाना। यही सब करता था और फिर एक दिन मेरी बहन ने उनसे बात की और कहा कि यह सब करके कुछ भी नहीं होगा। तुम कुछ बन कर दिखाओ और कुछ हासिल करो तब जाकर बात करेंगे। ऐसी सब चीजें बहुत ज्यादा डरा देने वाली होती हैं। हम लोग रेप्स और बाकी सब चीजों के बारे में इतना सुनते हैं कि घरवाले वैसे ही डर जाते हैं।”

हैरेसमेंट के खिलाफ उठानी चाहिए आवाज़

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि “हमें स्टॉकिंग और हैरेसमेंट के खिलाफ जमकर आवाज उठानी चाहिए। इस तरीके की घटनाएं यंग महिलाओं पर बहुत ही गलत असर डालते हैं और वह कई बार घर से बाहर निकलना भी बंद कर देते हैं और डरने लगती है।”

शुभांगी अत्रे का करियर

अगर हम शुभांगी अत्रे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में अंगूरी भाभी के किरदार में देखा गया था। उन्होंने 9 साल तक इस किरदार को निभाया। साथ ही 2026 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘भाभी जी घर पर है फन ऑन द रन’ में भी वह नजर आई थी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *