‘Chaiwalaz’ Founder Rohit Sharma कौन थे? Dausa में खौफनाक मौत, कितनी संपत्ति? | Chaiwalaz Founder Death Reason: Who Was Rohit Sharma? Found Dead In Dausa News Hindi

‘Chaiwalaz’ Founder Rohit Sharma कौन थे? Dausa में खौफनाक मौत, कितनी संपत्ति? | Chaiwalaz Founder Death Reason: Who Was Rohit Sharma? Found Dead In Dausa News Hindi

Rajasthan

oi-Divyansh Rastogi

Chaiwalaz Founder Rohit Sharma Death Reason: राजस्थान के दौसा में ‘चायवालाज’ (Chaiwalaz) स्टार्टअप के संस्थापक रोहित कुमार शर्मा (उम्र 30 वर्ष) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 17 साल की उम्र में शुरू किया स्टार्टअप, 7 आउटलेट तक पहुंचा। 21 अवॉर्ड्स हासिल किए। अचानक सभी बंद कर दिए। आध्यात्म की राह पर रोहित के कदम पड़े। इसी बीच, रविवार (2 अगस्त) को खबर आई कि रोहित ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

साकेत कॉलोनी स्थित उनके घर में परिवार ने उन्हें फांसी पर लटका पाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मौत की असल वजह क्या?

chaiwalaz-founder-death-reason

7 आउटलेट के मालिक, 21 अवॉर्ड्स, पीछे छूटे पत्नी-बच्चे

रोहित शर्मा एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता हितेंद्र मोहन शर्मा दौसा में मेडिकल स्टोर चलाते हैं, जबकि मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं और दंपति का 7 वर्षीय एक बेटा है। रोहित ने नर्सिंग (फार्मेसी डिप्लोमा) की पढ़ाई के दौरान 17 साल की उम्र में उन्होंने उद्यमिता शुरू की। जयपुर में ‘चायवालाज़’ नाम से स्टार्टअप लॉन्च किया। पहले कैफे मानसरोवर के शिप्रा पथ पर खोला।

काम अच्छा चला तो, कुछ ही सालों में राजस्थान में 7 आउटलेट्स तक विस्तार हुआ। पुराने चाय वाले ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया। उन्हें इनोवेटिव स्टार्टअप ऑफ द ईयर समेत 21 अवॉर्ड्स मिले। पूर्व राजस्थान गवर्नर कलराज मिश्र ने भी सम्मानित किया। लगभग 6 महीने पहले उन्होंने सभी 7 आउटलेट बंद कर दिए और आध्यात्मिकता की ओर रुख किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाते देखा गया। वे दौसा में सामाजिक कार्यों से भी जुड़े थे।

मौत के पीछे क्या?

पुलिस के अनुसार अभी कोई नोट या स्पष्ट कारण नहीं मिला है। कुछ रिपोर्ट्स में व्यवसाय बंद करने, आध्यात्मिक बदलाव और पिछले कानूनी/नुकसान (लगभग 50 लाख रुपये) का जिक्र है, लेकिन ये सिर्फ अटकलें हैं। आगे की जांच से अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

युवा उद्यमियों के लिए सबक क्या?

रोहित शर्मा की कहानी सफलता, संघर्ष, तेज विस्तार और अचानक बदलाव की मिसाल है। 17 साल की उम्र से शुरू करके उन्होंने चाय की दुकान को ब्रांड बनाया, अवॉर्ड जीते और सोशल वर्क किया। लेकिन 30 साल की उम्र में यह दुखद अंत कई सवाल छोड़ गया है कि खासकर युवा उद्यमियों के मानसिक स्वास्थ्य, बिजनेस प्रेशर और लाइफ बैलेंस को लेकर। पुलिस जांच जारी है।

Source link
#Chaiwalaz #Founder #Rohit #Sharma #कन #थ #Dausa #म #खफनक #मत #कतन #सपतत #Chaiwalaz #Founder #Death #Reason #Rohit #Sharma #Dead #Dausa #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *