![]()
दिल्ली में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू के घर पर कॉन्फ्रेंस के बीच एक आदमी ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम ₹51 लाख देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दो सांसदों पप्पू यादव औैर अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये रिपोर्ट दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पेश किए गए नाटक के खिलाफ हुई है। संतों ने बताया कि संसद में चढ़ावा चोरी के नाम पर जो कुछ भी दिखाया गया, वह सनातन का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है था। घटना की दो तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…
Source link
#ससद #पपप #यदव #पर #दलल #म #शखस #न #जत #फकसमरथक #न #पट #दव #आरप #चक #लकर #आय #थ #ससद #म #चढ़व #चर #क #नटक #कय #थ


