![]()
इंदौर के खजराना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। खजराना पुलिस के मुताबिक, रेडिसन होटल के सामने स्थित व्यू होटल के एक कमरे में रविवार दोपहर 26 वर्षीय ताहिरा का शव मिला। ताहिरा मूल रूप से खंडवा की रहने वाली थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह माइग्रेन (सिरदर्द) और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए इंदौर आई थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
Source link
#इदर #क #हटल #म #महल #न #क #आतमहतय #इलज #क #लए #खडव #स #आई #थ #नह #मल #ससइड #नट #पलस #जच #म #जट #Indore #News

