Indore News: कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं जा पाएंगे बड़े वाहन, कावडि़यों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए

Indore News: कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं जा पाएंगे बड़े वाहन, कावडि़यों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए

सावन शुरू होते ही ओंकारेश्वर से उज्जैन तक कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। शिव भक्त ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर उज्जैन तक जाने लगे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा है।

जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि शिव भक्त वहां विश्राम कर सकें। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए हैं, इसलिए प्रशासन अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

 

इंदौर से ओंकारेश्वर के बीच काफी ट्रैफिक रहता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी कारण मोरटक्का से इंदौर तक भारी वाहनों के ट्रैफिक को परिवर्तित मार्ग से भेजा जाएगा। भारी वाहन इंदौर से धामनोद, महेश्वर, बड़वाह होते हुए खंडवा की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा खंडवा से आने वाले भारी वाहनों का ट्रैफिक भी इसी रूट से गुजरेगा।

 

सूचना के लिए लगाए बैनर

पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए बैनर लगाए हैं, जिनमें उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई है। बाई गांव के दत्त मंदिर पर कांवड़ यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यहां भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पिछले साल इस मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और कांवड़ यात्रियों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया था। बीते कुछ वर्षों में इस रूट पर कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके अलावा कई शिव भक्त महेश्वर से भी उज्जैन जाते हैं। इस पूरे मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Source link
#Indore #News #कवड #यतर #मरग #पर #नह #ज #पएग #बड #वहन #कवडय #क #लए #हलडग #एरय #बनए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *