Assembly Bypolls Result Live:बांकीपुर में Pk की किस्मत का होगा फैसला, दतिया और मांजलपुर में मतगणना जारी – Assembly-bypolls-result-2026-updates-bankipur-datia-manjalpur-counting-bjp-congress-rjd-jsp-prashant-kishor

Assembly Bypolls Result Live:बांकीपुर में Pk की किस्मत का होगा फैसला, दतिया और मांजलपुर में मतगणना जारी – Assembly-bypolls-result-2026-updates-bankipur-datia-manjalpur-counting-bjp-congress-rjd-jsp-prashant-kishor

08:50 AM, 03-Aug-2026

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में गिने जा रहे पोस्टल बैलेट

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हो रही उपचुनाव की मतगणना में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई थी। जल्द ही इसके रुझान सामने आ जाएंगे।

08:44 AM, 03-Aug-2026

बांकीपुर सीट का चुनावी इतिहास

यह सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के मुकाबले करीब दोगुने वोट मिले थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी को 50,000 से भी अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था।

Assembly Bypolls Result Live:बांकीपुर में Pk की किस्मत का होगा फैसला, दतिया और मांजलपुर में मतगणना जारी – Assembly-bypolls-result-2026-updates-bankipur-datia-manjalpur-counting-bjp-congress-rjd-jsp-prashant-kishor

08:30 AM, 03-Aug-2026

क्यों हुए इन सीटों पर उपचुनाव?

बिहार की बांकीपुर सीट: इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हुआ, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट: यहां उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

गुजरात की मंजलपुर सीट: उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हुआ। लंबी बीमारी के बाद 2 जून को उनका निधन हो गया था।

08:11 AM, 03-Aug-2026

सिर्फ दतिया सीट पर ज्यादा मतदान, बांकीपुर और मांजलपुर रहे क्यों पीछे?

बिहार की बांकीपुर सीट पर कुल 34.16% मतदान हुआ है। इस सीट से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक रहे हैं। इसे भाजपा का गढ़ कहा जा सकता है। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद यहां वोटिंग प्रतिशत में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। वहीं, गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी महज 37.50% मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे ज्यादा 71.42 प्रतिशत मतदान  हुआ। दतिया से राज्य के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी टिकट के दावेदार थे। हालांकि, भाजपा ने उनकी जगह घनश्याम सिंह को टिकट दिया था।

07:46 AM, 03-Aug-2026

Assembly Bypolls Result Live: बांकीपुर में PK की किस्मत का होगा फैसला, दतिया और मांजलपुर में मतगणना जारी

बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर देखने के लिए मिला है। यहां कुल 34.16% मतदान हुआ है। वहीं गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी महज 37.50% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान 71.42 प्रतिशत दतिया में हुआ है।

Source link
#Assembly #Bypolls #Result #Liveबकपर #म #क #कसमत #क #हग #फसल #दतय #और #मजलपर #म #मतगणन #जर #Assemblybypollsresult2026updatesbankipurdatiamanjalpurcountingbjpcongressrjdjspprashantkishor

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *