Stalin On Trisha:क्या ‘तृषा’ को लेकर था स्टालिन का इशारा? चिन्मयी और खुशबू ने नेता पर साधा निशाना; की यह मांग – Udhayanidhi Stalin Comment On Trisha Krishnan Chinmayi Khushbu Ask For Apology
“_id”:”6a71ae4971bc56b45108ea32″,”slug”:”udhayanidhi-stalin-comment-on-trisha-krishnan-chinmayi-khushbu-ask-for-apology-2026-08-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Stalin on Trisha: क्या ‘तृषा’ को लेकर था स्टालिन का इशारा? चिन्मयी और खुशबू ने नेता पर साधा निशाना; की यह मांग”,”category”:”title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”
तृषा, खुशबू, चिन्मयी – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंगलवार को कावेरी जल विवाद पर विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएमके और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक भद्दी टिप्पणी की। इसे ज्यादातर लोगों ने एक्ट्रेस तृषा पर निशाना साधने के तौर पर देखा। इस टिप्पणी के बाद सिंगर चिन्मयी श्रीपदा और एक्ट्रेस-नेता खुशबू सुंदर ने उनकी आलोचना की। यह प्रतिक्रिया तब आई जब इस विवाद के बीच चेन्नई में उदयनिधि को हिरासत में लिया गया।
एक्ट्रेस तृषा से जुड़ा विवाद
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपनी हिरासत को बदले की भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी की थी जिसे ज्यादातर लोगों ने मुख्यमंत्री विजय की करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा की ओर इशारा माना, जिससे विवाद खड़ा हो गया।