बॉलीवुड के डिस्को किंग कहे जाने वाले बप्पी लाहिरी की आखिरी रात के बारे में जानते हैं आप? हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर पहुंचे घर, परिवार के साथ बिताई वो आखिरी रात फिर वो जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था।
बॉलीवुड में डिस्को म्यूजिक को आगे बढ़ाने वाले कंपोजर बप्पी लाहिरी चार साल पहले 2022 में दुनिया छोड़ चुके हैं। उनकी अचानक मौत ने परिवार समेत फैंस को भी सदमा दे दिया था। बप्पी लाहिरी अपने अनोखे म्यूजिक और दोस्ताना व्यहवार के लिए मशहूर थे। लेकिन साल 2022 के शुरुआती महीनों में ही वो बीमारी से जंग लड़ने लगे। फिर आई 15 फरवरी की वो बदनसीब रात जब बप्पी दा बिना दुनिया, परिवार को अलविदा कहे गहरी नींद में चले गए और फिर कभी नहीं उठ सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बप्पी दा की मौत के एक दिन पहले क्या हुआ था? जानिए यहां-
बप्पी लाहिरी ने करियर में की मेहनत
27 नवंबर 1952 में वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी में जन्में बप्पी लाहिरी को संगीत घर से ही मिला। उनके पिता बंगाली फिल्मों में गाना गाया करते। जब बप्पी लाहिरी 3 साल के हुए तो उन्होंने तबला बजाना सीख लिया। जवानी में अक्सर पिता के साथ शोज का हिस्सा बनते। बप्पी 18 के साथ और कोलकता में एक इवेंट में तबला बजा रहे थे। इस प्रोग्राम में लता मंगेशकर समेत संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां थीं। इसी दौरान लता मंगेशकर ने बप्पी लाहिरी के सफल करियर के लिए भविष्यवाणी की थी। कई सालों तक मेहनत करने के बाद उन्हें पहली बार बंगाली फिल्म में गाना बनाने का मौका मिला और फिर चल पड़ा उनका फिल्मी करियर। 70 के दशक में फिल्मों के लिए गीत बनाने लगे थे। 80 का दशक आते-आते उन्होंने उनका म्यूजिक छ चुका था। जब पूरी इंडस्ट्री रोमांटिक गानों पर फिदा थी, बप्पी लाहिरी ने ऑडियंस को डिस्को म्यूजिक दिया। सालों तक इंडस्ट्री में कई यादगार गाने देने के बाद 2022 में 69 की उम्र में वो चल बसे। उनकी मौत सभी के लिए एक सदमा थी।
सालों से बीमारी से जूझ रहे थे बप्पी लाहिरी
बप्पी दा अपने ज्यादा वजन की वजह से सालों से कई तरह की बीमारियों से लड़ रहे थे। उन्हें पिछले कुछ वक्त से ऑब्सट्रक्टिक स्लीप एपनिया था। साल 2022 की शुरुआत यानी जनवरी में ही उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था। हालत बिगड़ने के बाद करीब 20 जनवरी के आसपास उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। डॉक्टर दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे। हॉस्पिटल में रहने के दौरान बप्पी ने अपने डॉक्टर से उनका फेवरेट गाना गाने का भी वादा किया था। लेकिन उसी समय उनकी स्पीच थेरेपी चल रही थी। इसलिए वो गाना नहीं गा सकते थे।
बप्पी लाहिरी की आखिरी रात को ये हुआ था
3 हफ्तों बाद जब बप्पी लाहिरी की हालत में थोड़ा सुधार आया तो उन्हें घर जाने का मौका मिला गया।14 फरवरी 2022 को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बप्पी लाहिरी ने करीब महीने भर बाद अपने घर परिवार के साथ अपनी आखिरी रात बिताई। अगले दिन 15 फरवरी को उनकी हालत खराब हो गई। सुबह तक वो परिवार की देखरेख में रहे। रात को परिवार के साथ डिनर किया। डिनर के बाद उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उस समय समय रात के करीब 9 बज रहे थे। उन्हें वापस से हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है। 15 फरवरी रात 11:44 पर डॉक्टर दीपक नामजोशी ने उन्हें मृत बता दिया। उनकी मौत के पीछे का कारण ऑब्सट्रक्टिक स्लीप एपनिया बताया।
अब समझते हैं कि आखिर ऑब्सट्रक्टिक स्लीप एपनिया है क्या?
ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें अक्सर गले की मसल्स ढीली हो जाती है जिससे सांस लेने का रास्ता कुछ सेकंड के लिए बंद हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति की सांस रुक-रुककर चलती है। अक्सर सोते समय सांस रुक जाती है और कई बार देरी से वापस लौटती है। इससे सबसे बड़ा खतरा ज्यादा वजन और मोटी गर्दन वाले लोगों को होता है। इसका समय पर इलाज नहीं करवाया गया तो डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, स्ट्रोक और दिल की बीमारी हो सकती है। बप्पी लाहिरी इस बीमारी की चपेट में थे और इलाज करवा रहे थे। लेकिन अंत में इसी बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।



