खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब ने हाल ही में अपने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। खासकर एआई से तैयार किए गए, कम मेहनत वाले और बार-बार दोहराए जाने वाले कंटेंट पर सख्ती बढ़ा दी है। इसके बाद लाखों नए कंटेंट क्रिएटर्स के मन में एक ही सवाल उठ रहा है क्या अब यूट्यूब चैनल की शुरुआत कैसे करें और आखिर मोनेटाइजेशन के लिए किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है?
यूट्यूब पर चैनल बनाना बेहद आसान है, लेकिन कमाई के लिए आपको इसकी कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इन नियम व शर्तों को पूरा करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स ही अपना चैनल आगे ग्रो कर पाते हैं। इससे पहले कि आप अपना यूट्यूब चैनल शुरू करें, यहां हम आपको यूट्यूब मॉनिटाइजेशन पॉलिसी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां बताने जा रहे हैं।
2 of 6
YouTube
– फोटो : YouTube
सबसे पहले तय करें अपना कंटेंट कैटेगरी
यूट्यूब पर सफलता की शुरुआत सही विषय चुनने से होती है। इसलिए चैनल बनाने से पहले यह तय करें कि आप किस तरह का कंटेंट तैयार करेंगे। चाहे वह एजुकेशन, कुकिंग, टेक्नोलॉजी, गेमिंग, व्लॉगिंग, ट्रैवल या किसी अन्य विषय से जुड़ा हो, एक स्पष्ट निशे (विषय) चुनना जरूरी है। इससे आपकी ऑडियंस तय होती है और दर्शकों की रुचि लंबे समय तक बनी रहती है।
3 of 6
कुछ मिनटों में बन जाएगा आपका चैनल
– फोटो : AI
कुछ मिनटों में बन जाएगा आपका चैनल
यूट्यूब चैनल बनाने के लिए सिर्फ एक Google Account की जरूरत होती है। अकाउंट से लॉग इन करने के बाद चैनल का नाम, प्रोफाइल फोटो और बैनर सेट करें। इसके बाद आप अपना पहला वीडियो अपलोड कर सकते हैं। शुरुआती दौर में महंगे कैमरे या एडिटिंग से ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रूप से तय समय पर वीडियो अपलोड करें।
4 of 6
मॉनिटाइजेशन के लिए जरूरी शर्तें
– फोटो : amar ujala
मॉनिटाइजेशन के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें?
अगर आपका लक्ष्य यूट्यूब से कमाई करना है, तो YouTube Partner Program की शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके लिए दो विकल्प हैं। पहला, आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर होने चाहिए और पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का पब्लिक वॉच टाइम पूरा होना चाहिए।
दूसरा विकल्प YouTube Shorts बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए है। इसके तहत पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ (10 मिलियन) शॉर्ट्स व्यूज और 1,000 सब्सक्राइबर जरूरी हैं। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही चैनल मोनेटाइजेशन के लिए एलिजिबल होगा।
5 of 6
नियमों का पालन भी जरूरी
– फोटो : अमर उजाला
सिर्फ वॉच आवर नहीं, नियमों का पालन भी जरूरी
कमाई शुरू करने के लिए केवल वॉच टाइम और सब्सक्राइबर पूरे कर लेना काफी नहीं है। आपके चैनल को यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन पॉलिसी का भी पूरी तरह पालन करना होगा।
हालिया बदलावों के बाद AI जनरेटेड, कम मेहनत वाले और रिपीटेड कंटेंट पर कंपनी पहले से ज्यादा सख्ती बरत रही है। ऐसे में ओरिजिनल, उपयोगी और दर्शकों को वास्तविक मूल्य देने वाला कंटेंट बनाना बेहद जरूरी हो गया है।