Shakti Kapoor Casting Couch Video: शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कास्टिंग काउच को लेकर बात कर रहे हैं। ये वीडियो साल 2005 का है जब एक इंडिया टीवी की रिपोर्टर ने अपकमिंग एक्ट्रेस बनकर अभिनेता से काम मांगा था।

इस दौरान शक्ति कपूर ने जो कुछ भी कहा वो कैमरे में कैद हो गया है। कई बड़ी बड़ी हीरोइनों का नाम लेकर शक्ति कपूर ने कहा कि इन सबने प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के साथ कंप्रोमाइज किया है।
उन्होंने इस दौरान ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा का नाम लिया और बताया कि ये सब किनसे मिलीं थीं और आगे बढ़ीं। शक्ति कपूर ने इशारों इशारों में इस रिपोर्टर को बता दिया कि इंडस्ट्री में 100 लोगों से मिलने से अच्छा एक सही आदमी से मिल लो।
शक्ति कपूर ने क्या कहा?
लड़की से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, ”एक सिस्टम है जो फॉलो करना होता है। एक्टिंग क्लास और डांस क्लास आपको बेहतर बनाएगा। फिर हम आपका आर्टिकल स्टारडस्ट में डालेंगे कि एक लड़की लॉन्च होने वाली है।” रिपोर्टर पूछती है, ”उसके बाद मुझे प्रोड्यूसर्स से मिलना होगा?” शक्ति कपूर कहते हैं, ”वो सब मैं कर लूंगा आप चिंता ना करें। मेरा सेक्रेटरी आपका ध्यान रखेगा। आपको कोई नहीं छुएगा। इस लाइन में ये बेहतर है कि आप किसी एक को जानें ना कि 2 हजार लोगों को। एक सही आदमी बस। देखो ऐश्वर्या सुभाष घई से मिली, रानी यश से और वो लड़की है प्रीति वो फिर से जौहर से। उन लोगों ने सिर्फ एक बार किया।” लड़की पूछती है क्या? शक्ति कपूर कहते हैं, ‘F*ck.’ अब एक बार फिर से ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
शक्ति कपूर का ये वीडियो एक बार फिर से चर्चा में है और इंडस्ट्री की इस हकीकत से रूबरू करवा रहा है। हालांकि इस वीडियो में अभी तक शक्ति कपूर का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


