![]()
सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार सुबह बरी नदी उफान पर आ गई। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे कुसमी मुख्यालय से जूरी होते हुए कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। कुछ ही घंटों में पुल जलमग्न हो गया और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुल के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश आवागमन बंद होने के बावजूद कई लोग मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से पुल पार करने का प्रयास करते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी पुल पर तेज बहाव में दो बाइक सवार बहने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हालांकि उस समय उनकी जान बच गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी रामकेश द्विवेदी ने बताया कि बारिश के दौरान बरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से उफनती नदी पार नहीं करने की अपील करते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सख्ती से आवागमन रोकने और लोगों को लगातार जागरूक करने की मांग की। पुलिस ने रोका आवागमन, सतर्क रहने की अपील कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि नदी में बाढ़ की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पानी कम होने तक नदी या पुल पार करने का प्रयास न करें तथा केवल प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Source link
#बर #नद #उफन #पर #पल #क #ऊपर #बह #पन #दन #ओर #वहन #क #कतर #पलस #न #आवगमन #रक #नद #पर #न #करन #क #अपल #Sidhi #News


