खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अधिकांश लोगों के पास अपनी बाइक है। हालांकि, समय समय पर लोग अपनी बाइक की सर्विस कराते रहते हैं। हालांकि, एयर फिल्टर जैसी अहम चीज पर अक्सर ध्यान नहीं देते। बाइक का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस अच्छी होती है। अगर एयर फिल्टर गंदा हो जाए तो इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती है। इसके अलावा बाइक की माइलेज भी कम हो सकती है। इसके अलावा इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कितने किलोमीटर बाइक चलाने के बाद आपको उसका एयर फिल्टर बदलवा लेना चाहिए।

2 of 5
Bike Air Filter
– फोटो : AdobeStock
सामान्य परिस्थितियों में 10,000 से 15,000 किलोमीटर चलने के बाद एयर फिल्टर बदलवा लेना अच्छा माना जाता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ये अवधि बाइक के इस्तेमाल और सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करती है। एयर फिल्टर का मुख्य काम धूल, मिट्टी और छोटे कणों को इंजन के अंदर जाने से रोकना होता है। अगर इसे समय पर नहीं बदला जाए तो गंदगी के इंजन तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

3 of 5
Bike Air Filter
– फोटो : AdobeStock
लगातार जाम एयर फिल्टर के साथ बाइक चलाने से इंजन की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस कारण ईंधन की खपत भी बढ़ सकती है। अगर आपकी बाइक अधिकतर धूल भरी सड़कों, गांवों या निर्माण कार्य वाले इलाकों में चलती है, तो एयर फिल्टर जल्दी गंदा हो सकता है।

4 of 5
Bike Air Filter
– फोटो : FREEPIK
इस तरह के मामलों में केवल तय किलोमीटर का इंतजार करने के बजाय हर सर्विस के दौरान एयर फिल्टर की जांच जरूर कराएं। अगर मैकेनिक यह सलाह देता है कि एयर फिल्टर को बदलवाना जरूरी है तो उसे आप बदलवा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि तय किलोमीटर तक चलाने के बाद ही एयर फिल्टर बदलवाएं।

5 of 5
Bike Air Filter
– फोटो : Adobe Stock
सामान्य उपयोग में 10,000 से 15,000 किलोमीटर के बीच एयर फिल्टर बदलना सही माना जाता है। वहीं अधिक धूल और गंदगी वाले क्षेत्रों में यह अंतराल कम हो सकता है। समय पर एयर फिल्टर बदलवाने से इंजन की परफॉर्मेंस अच्छी होती है इसके अलावा उसकी लाइफस्पैन भी बढ़ती है। ये छोटी-छोटी मेंटेनेंस आदत भविष्य में बड़े खर्च से बचाने में मदद करने का काम करती है।
Source link
#Bike #Tipsकतन #कलमटर #बइक #चलन #क #बद #बदलव #लन #चहए #उसक #एयर #फलटर #Replace #Bike #Air #Filter #Time #Avoid #Engine #Damage



