ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली भारतीय जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने फाइनल मुकाबले को याद करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगी। उन्होंने गोल्ड मेडल की तस्वीर अपने मोबाइल का वॉलपेपर तक बना ली थी, लेकिन एक छोटी-सी गलती ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया।
महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यामिनी का मुकाबला इंग्लैंड की एसेल्या टोपराक से हुआ। करीब सात मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में गोल्डन स्कोर के दौरान तीसरा शिडो मिलने के बाद उन्हें इप्पोन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टोपराक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि यामिनी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
Source link
#Cwg #2026फन #पर #गलड #क #सपन #सजय #एक #गलत #न #सलवर #पर #ह #रक #दय #पदक #वजत #यमन #मरय #क #छलक #दरद #Cwg #Yamini #Maurya #Reveals #Missed #Gold #Medal



