
वेदांत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, संजना नाम की एक और स्टूडेंट ने केमिस्ट्री की आंसर शीट को लेकर ऐसी ही शिकायत कर दी। संजना का कहना है कि, उसे जो पीडीएफ कॉपी मिली है उसका सिर्फ पहला पन्ना (जिस पर उसका नाम और रोल नंबर है) उसका है। लेकिन अंदर के सभी पन्नों पर हैंडराइटिंग और लिखे गए जवाब किसी दूसरे बच्चे के हैं। केमिस्ट्री के थ्योरी पेपर में उसे 70 में से केवल 11 नंबर मिले थे जिसे देखकर वह बहुत हैरान थी क्योंकि, उसे ज्यादा अंकों की उम्मीद थी। संजना ने सबूत के तौर पर अपनी अंग्रेजी की कॉपी का हवाला दिया है जिसमें असली हैंडराइटिंग साफ-साफ दिखाई देती है। संजना के परिवार ने सीबीएसई से संपर्क किया है लेकिन, अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।
Source link
#CBSE #फजकस #क #बद #कमसटर #क #कप #म #फरजवड #छतर #बल #म #स #नबर #दए #हडरइटग #भ #मर #नह


