![]()
मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम बदवार में गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम बदवार निवासी 28 वर्षीय नंदकुमार यादव अपने खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे थे। कृषि कार्य पूरा करने के बाद वे ट्रैक्टर को खेत से सड़क की ओर ला रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से नंदकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नंदकुमार को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के लिए बिछिया अस्पताल से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। खेत से सड़क पर ट्रैक्टर लाते समय घटना मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि नंदकुमार यादव खेत में कृषि कार्य करने के बाद ट्रैक्टर को सड़क पर ला रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…
Source link
#मडल #म #खत #म #पलट #टरकटर #कसन #क #मत #खत #स #सड़क #पर #टरकटर #ल #रह #थ #यवक #गरमण #न #नकल #बहर #Mandla #News

