![]()
नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खरीदी केंद्र अचानक बदलने और नए वेयरहाउस में तौल व मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों ने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खुला, लेकिन किसानों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार तक तुलाई शुरू नहीं हुई तो फिर से आंदोलन करेंगे। अचानक बदला खरीदी केंद्र, बढ़ी परेशानी
सेवा सहकारी समिति बाबई के माध्यम से बुधवाड़ा स्थित आदिदेव वेयरहाउस में मूंग खरीदी की जा रही थी। यहां पिछले पांच दिनों से सैकड़ों किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तुलाई के इंतजार में खड़ी थीं। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक 200 किसानों के स्लॉट मीनेश वेयरहाउस में स्थानांतरित कर दिए गए। जब किसान वहां पहुंचे तो उन्हें तुलाई की कोई व्यवस्था नहीं मिली, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया। न तौल कांटे, न ट्रॉली ले जाने की जगह
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला संयोजक चंद्रकांत मीना ने बताया कि नए वेयरहाउस में ट्रॉलियों के प्रवेश मार्ग पर धान की स्टैक रखी हुई थी। न तौल कांटे उपलब्ध थे और न ही तुलाई शुरू करने की कोई तैयारी थी। ऐसे में किसानों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। हाईवे पर बैठे किसान, लगा लंबा जाम
अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी की। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुनील गढ़वाल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सलिल साहू और माखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति शांत कराई, जिसके बाद शाम करीब 5:45 बजे यातायात बहाल हो सका। भौतिक सत्यापन के बिना बनाया खरीदी केंद्र: किसान
चंद्रकांत मीना ने कहा कि किसी भी वेयरहाउस को खरीदी केंद्र घोषित करने से पहले प्रशासन, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन और उपार्जन समिति को उसकी भौतिक स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए। बिना तैयारी के केंद्र बदलने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सेवा सहकारी समिति बाबई की प्रबंधक श्वेता शर्मा ने बताया कि दिदेव वेयरहाउस में अब तक करीब 8,500 क्विंटल मूंग खरीदी जा चुकी है। वेयरहाउस बदलने की सूचना समिति को भी गुरुवार दोपहर ही मिली थी। मीनेश वेयरहाउस में धान की स्टैक हटाने का काम कराया जा रहा है, ताकि जल्द तुलाई शुरू कराई जा सके। किसानों की चेतावनी
किसानों ने स्पष्ट कहा है कि यदि शुक्रवार सुबह तक नए केंद्र पर मूंग की तुलाई शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित समिति की होगी।
Source link
#सटट #हईव #पर #बठ #कसन #वहन #क #लब #कतर #लग #दन #खड़ #हन #क #बद #अचनक #वयरहउस #बदलन #स #नरज #अधर #वयवसथ #पर #हगम #narmadapuram #hoshangabad #News


