![]()
उज्जैन के शिप्रा नदी के रामघाट पर रोजाना होने वाली शिप्रा नदी की आरती को अब महाकाल मंदिर समिति आयोजित करेगी। गुरुवार से इसकी शुरुवात कर दी गई है। इससे पहले शिप्रा आरती पंडा समिति करवाती थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा क्षिप्रा तट के रामघाट पर माँ क्षिप्रा की आरती श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में अध्ययनरत वेदपाठी के लिए मंदिर समिति ने एक पत्र अलग अलग विभागों को भेजा था। इसके बाद गुरुवार को महाकाल मंदिर समिति द्वारा बटुको द्वारा शिप्रा आरती का आयोजन किया गया। अब से रोजाना आरती महाकाल मंदिर समिति की और से ही आयोजित की जाएगी। करीब दो माह पहले शिप्रा आरती के दौरान पंडा समिति के पण्डे और श्रद्धालुओ के बीच हुई मारपीट का एक विडियो सामने आया था , इसके बाद नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए शिप्रा आरती का सामान को जब्त कर लिया था। इसके बाद 26 जुलाई को एक बार फिर निगम ने कार्यवाही करते हुए आरती का बचा हुआ सामान जब्त कर लिया था।
Source link
#शपर #आरत #क #आयजन #महकल #मदर #समत #क #जमम #आज #स #इसक #शरआत #हई #जलद #ह #इस #और #भवय #बनय #जयग #Ujjain #News


