World News:बलूचिस्तान में Pak के सुरक्षाबलों ने मारे 17 संदिग्ध विद्रोही; शटल ट्रेन पर हमले के बाद कार्रवाई – World News Updates Balochistan Nepal China Russia Ukraine Politics Crime Iran Us West Asia Un And Global Event
“_id”:”6a1f90136903ccaf1b070a87″,”slug”:”world-news-updates-balochistan-nepal-china-russia-ukraine-politics-crime-iran-us-west-asia-un-and-global-event-2026-06-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World News: बलूचिस्तान में PAK के सुरक्षाबलों ने मारे 17 संदिग्ध विद्रोही; शटल ट्रेन पर हमले के बाद कार्रवाई”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : amar ujala graphics
पिछले सप्ताह बलूचिस्तान में एक शटल ट्रेन पर बम हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 17 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। 24 मई को क्वेटा में हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में 16 लोग मारे गए थे, जिनमें तीन सुरक्षाकर्मी शामिल थे। पाकिस्तान सेना के आईएसपीआर के अनुसार, घटना के बाद सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में खुफिया-आधारित अभियान चलाए। इन अभियानों में मस्तंग, नुश्की, ज़ेहरी, खुज़दार और केच में विद्रोहियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। फिटना-अल-हिंदोस्तान से जुड़े 17 आतंकवादी भारी गोलीबारी में मारे गए। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और तैयार आईईडी बरामद किए। सुरक्षाबलों के मुताबिक मारे गए विद्रोही पाकिस्तानी क्षेत्र में कई आतंकी वारदातों में शामिल थे। बचे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी हैं।