Top News:संसद में आज गतिरोध टूटने की उम्मीद; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates On Amar Ujala

Top News:संसद में आज गतिरोध टूटने की उम्मीद; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates On Amar Ujala

Top News Today: आज शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। संसद के मानसून सत्र में लंबे समय से जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश कर सकते हैं। साथ ही, नीट आंदोलन के दौरान बल प्रयोग के मुद्दे पर भी सरकार का बयान आने की संभावना है। वहीं, मौसम ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन के चलते कई सड़कें बंद हैं। इसी बीच, कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए आज से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर केवल डाक कांवड़ वाहनों को अनुमति दी गई है और आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। पीओके में चुनाव के बीच भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश की आशंका जताई गई है, जिसके बाद हैंडलर्स की बातचीत के आधार पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने अमेरिकी सेना में हथियारों की कमी की खबरों को भी खारिज करते हुए कहा कि सैन्य तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates on amar ujala

संसद में अमित शाह दे सकते हैं बयान
– फोटो : ANI-अमर उजाला ग्राफिक्स


संसद में खत्म होगा गतिरोध?: अमित शाह पेश करेंगे FCRA बिल

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लगातार संपर्क किया है। सूत्रों के अनुसार, अगर सहमति बनती है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर संसद में बयान दे सकते हैं, जिससे गतिरोध समाप्त होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates on amar ujala

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। विभाग की ओर से किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates on amar ujala

सांकेतिक चित्र
– फोटो : अमर उजाला


भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश की आशंका

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पुंछ डिवीजन की 11 सीटों पर 10 अगस्त को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा है। आतंकियों के बीच हुई बातचीत और उनके संदेश इंटरसेप्ट होने पर सुरक्षा एजेंसियों को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : Amar Ujala Graphics


जल्द खत्म होगा पश्चिम एशिया का संघर्ष?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ शुरू किया गया अभियान बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मौजूदा युद्ध अब ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें अमेरिकी सेना के पास जरूरी हथियारों और गोला-बारूद की कमी होने की बात कही जा रही थी। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link
#Top #Newsससद #म #आज #गतरध #टटन #क #उममद #रजय #म #बरश #क #अलरट #भरत #म #बड #आतक #हमल #क #सजश #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #August #Updates #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *