मंदसौर में थमा मानसून, कल से तेज बारिश के आसार:  तापमान में हल्की गिरावट दर्ज; सीजन में पिछले साल से चार इंच कम वर्षा – Mandsaur News

मंदसौर में थमा मानसून, कल से तेज बारिश के आसार: तापमान में हल्की गिरावट दर्ज; सीजन में पिछले साल से चार इंच कम वर्षा – Mandsaur News

मंदसौर में थमा मानसून, कल से तेज बारिश के आसार:  तापमान में हल्की गिरावट दर्ज; सीजन में पिछले साल से चार इंच कम वर्षा – Mandsaur News


मंदसौर जिले में पिछले पांच दिनों से अच्छी बारिश दर्ज नहीं हुई है, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और फुहारें जरूर पड़ीं, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया और उमस बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। पिछले रविवार को हुई अच्छी बारिश के बाद से जिले में बादलों ने दूरी बना ली है। जिला मुख्यालय के अलावा दलौदा, अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, डिगांव और बरखेड़ा सहित अधिकांश क्षेत्रों में कई दिनों से अच्छी वर्षा नहीं हुई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। चालू मानसून सीजन में मंदसौर जिले में अब तक कुल 15.48 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक 19.57 इंच वर्षा हो चुकी थी, जो इस बार की तुलना में करीब 4 इंच अधिक थी। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अगस्त से 11 अगस्त तक जिले में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश थमने से दिन में उमस बढ़ी है, हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही कीटनाशक और उर्वरकों का छिड़काव मौसम साफ होने पर ही करने की अपील की।

Source link
#मदसर #म #थम #मनसन #कल #स #तज #बरश #क #आसर #तपमन #म #हलक #गरवट #दरज #सजन #म #पछल #सल #स #चर #इच #कम #वरष #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *