नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-प्रयागराज (सूबेदारगंज) स्पेशल ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। अतिरिक्त ठहराव देने का फायदा इस रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियाें को मिलेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार आठ अगस्त से 29 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल झींझक स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर दोपहर 03:55 बजे पहुंचेगी और दोपहर 03:57 बजे प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से इस लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।
ट्रेन झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी
इसी प्रकार सात अगस्त से 28 सितंबर तक सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल झींझक स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:05 बजे प्रस्थान करेगी।
अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया
रतलाम : यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रेल मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया है।
मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 12 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से चलेगी तथा 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त को पटना से रवाना होगी। ठहराव, समय और ट्रेन संरचना की विस्तृत जानकारी enquiry.indianrail.gov.in पर तथा रेलवन एप से प्राप्त की जा सकती है।
भादली स्टेशन पर ब्लॉक से हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
11 अगस्त की ट्रेन भुसावल-अकोला-पूर्णा होकर संचालित होगी
रतलाम : मध्य रेलवे के भुसावल मंडल स्थित भादली स्टेशन पर ब्लाक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 11 अगस्त को हिसार से चलने वाली 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस भुसावल-अकोला-पूर्णा होकर चलेगी।
Source link
#इदरपरयगरज #सपशल #टरन #क #झझक #सटशन #पर #हग #अतरकत #ठहरव #अहमदबदपटन #सपशल #टरन #क #एक #फर #बढय



