Mithun Chakraborty Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि उनके हाथ में एक बार फिर से चोट लग गई है जिसके चलते उन्हें कोलकाता के बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया, उनके दाहिने हाथ का गुरुवार के दिन छोटा सा ऑपरेशन हुआ जो सफल हुआ।

मिथुन से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी
फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की हालत ठीक बताई जा रही है और मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी शुक्रवार को अस्पताल में उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे। मिथुन चक्रवर्ती की अस्पताल की एक फोटो भी वायरल हो रही है।
मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने अस्पताल से बाहर निकालने के बाद में बताया कि मिथुन और चक्रवर्ती के हाथ में मामूली सी सर्जरी हुई है और वह अभी ठीक है। मुख्यमंत्री के अनुसार अभिनेता इस मामले को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसको ज्यादा प्रमोट नहीं करना चाहते। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मिथुन ने उन्हें पहले ही इस बात के बारे में बताया था और सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
जल्द ही एक्टर को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
अस्पताल के सूत्रों से पता चला है कि मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ में उसी जगह पर दोबारा से चोट आई जहां पर पहले भी उनका ऑपरेशन हुआ था। गुरुवार को सर्जरी के बाद में उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और अभी हालत ठीक है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
साल 2024 में मिथुन को इसी हाथ में लग चुकी है चोट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2024 में भी मिथुन चक्रवर्ती को इसी हाथ में चोट आई थी। तब एक्टर ने खुलासा किया था कि एक फिल्म के लुक टेस्ट में सीडीओ से गिरने के बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अगले दिन का ऑपरेशन हुआ।
कुछ वक्त के बाद वह मुंबई वापस आ गए थे और फिर घर में गिरने से ऑपरेशन वाली जगह पर ही उन्हें दोबारा से चोट आ गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें लंबे वक्त तक आराम पर भी रहना पड़ा था। हेल्थ में सुधार होते ही उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया था।
मिथुन चक्रवर्ती का वर्क फ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती रिकवर होने के बाद में और एक बार फिर से अपने काम पर वापस लौटेंगे और जल्दी ही वह कई और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साल 2026 में वह फौजी, बटवारा 1947 और जेलर 2 में भी नजर आएंगे।



