क्या है थलपति विजय और संगीता की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से शादी और तलाक पर यूटर्न तक, Bollywood Hindi News

क्या है थलपति विजय और संगीता की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से शादी और तलाक पर यूटर्न तक, Bollywood Hindi News


संगीता और विजय की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी और फिर तलाक पर यूटर्न लेने तक की पूरी कहानी काफी फिल्मी लगती है।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम द्वारा तलाक की अर्जी दिए जाने और फिर उसे अचानक वापस लेने के चलते चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। बहुत से लोग अब खबरों में होने की वजह से संगीता को जाने हैं, लेकिन असल में उनका रिश्ता विजय के साथ किस तरह शुरू हुआ? दोनों की लव स्टोरी क्या है? शादी कैसे हुई और फिर तलाक की अर्जी देने के पीछे क्या वजह रही? चलिए जानते हैं थलपति विजय और संगीता की पूरी कहानी।

कौन हैं संगीता? विजय से पहली मुलाकात

संगीता सोर्नलिंगम श्रीलंका के एक तमिल उद्योगपति की बेटी हैं जो ब्रिटेन में रह रही थीं। वह थलपति विजय की बहुत बड़ी फैन थीं और जब उनकी फिल्म ‘पूवे उनाक्कागा’ (1996) सुपरहिट हुई तो इससे इंस्पायर होकर सुपरस्टार से मिलने भारत चली आईं। विजय की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान संगीता सेट पर आ पहुंचीं और उन्हें चेन्नई में पर्सनली मिलकर बधाई दी। विजय ने भी संगीता की सादगी और उनके साउथ फिल्मों के प्रति प्यार को देखते हुए उनके घर आकर उनके परिवार से मिलने का आग्रह किया।

विजय के माता-पिता को बहुत अच्छी लगीं

बताया जाता है कि थलपति विजय के माता-पिता (निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर और सिंगर शोभा चंद्रशेखर) को संगीता बहुत पसंद आईं। बाद में उन्होंने लंदन में संगीता के परिवार से संपर्क कर औपचारिक रूप से शादी का प्रस्ताव रखा। विजय और संगीता ने पहले साल 1998 में लंदन में अपनी शादी रजिस्टर कराई और फिर साल 1999 में चेन्नई के राजाह मुथैया हॉल में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों समेत इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन रखा।

तलाक की अर्जी और क्या-क्या लगे आरोप?

यह शादी दो अलग-अलग धर्मों के लोगों को एक साथ लाई थी। क्योंकि विजय ईसाई और संगीता हिंदू थीं। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं और दोनों ने ही अपने पिता विजय की फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। विजय और संगीता को बच्चों के नाम जेसन संजय और दिव्या साशा हैं। फरवरी 2026 में संगीता ने विजय के साथ अपनी 27 साल की शादी को खत्म करने के लिए याचिका दायर की थी। अर्जी में संगीता ने विजय पर कई ऐसे आरोप लगाए जिनके बाद उनके फैंस काफी नाराज नजर आए।

नाटकीय रूप से वापस ले ली याचिका

संगीता ने अपनी तलाक याचिका में विजय पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयररखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इसके बारे में उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला था। खबरों के मुताबिक लीगल एक्शन और तलाक की कार्रवाई शुरू होने से काफी पहले से विजय और संगीता अलग रह रहे थे। कहानी में दिलचस्प मोड़ 7 अगस्त 2026 को आया जब संगीता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर अपनी तलाक की याचिका को वापस ले लिया। करीब 15 मिनट की पूछताछ के बाद कोर्ट ने इस केस को बंद कर दिया।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *