
NEET UG Paper Leak:नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच एजेंसी ने इस मामले में पुणे की एक टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है, उन्होंने बायोलॉजीका पेपर लीक किया था। इस बड़े मामले में अब तक अलग-अलग शहरों से कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि, जांच एजेंसी को सिस्टम के अंदर से ही पेपर लीक होने के कई अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मनीषा ने अप्रैल 2026 में इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी एक अन्य आरोपी मनीषा संजय वाघमारे के जरिए नीट की तैयारी कर रहे कुछ खास स्टूडेंट्स से संपर्क किया था।
Source link
#NTA #क #एकसपरट #टचर #जसन #घर #बलकर #छतर #क #रट #दए #NEET #परकष #क #असल #सवल


