‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा’, बेटे विक्रमादित्य ने दी पिता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि; कही बड़ी बात – Son Vikramaditya Pays Emotional Tribute To Father Pradeep Rawat Says I Will Carry Forward His Legacy

गुरुवार को मुंबई में एक्टर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट रखी गई, जहां उनके परिवार, दोस्त और बॉलीवुड के कई लोग उन्हें याद करने पहुंचे। प्रदीप रावत का इस हफ्ते 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया था। प्रेयर मीट के दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह रावत अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए।

बेटे ने ऐसे किया पिता को याद

प्रेयर मीट के बाद विक्रमादित्य सिंह रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और अपने पिता से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता के बारे में जितना भी बोलूं, वो कम ही होगा। वो बहुत सम्मान और इज्जत वाले इंसान थे। मैं भगवान से जितनी भी दुआ करूं, अगर वो मुझसे पूछें कि मुझे कैसा पिता चाहिए, तो मैं हमेशा उनका ही नाम लूंगा।’

Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *