इंदौर आरटीओ ऑफिस में सर्वर स्लो होने से गाड़ी रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और आरसी से जुड़े काम प्रभावित

इंदौर आरटीओ ऑफिस में सर्वर स्लो होने से गाड़ी रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और आरसी से जुड़े काम प्रभावित

इंदौर आरटीओ ऑफिस में सर्वर स्लो होने से गाड़ी रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और आरसी से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 11:47:15 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 11:50:43 AM (IST)

इंदौर आरटीओ ऑफिस में सर्वर स्लो होने से गाड़ी रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और आरसी से जुड़े काम प्रभावित
इंदौर आरटीओ की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पोर्टल की तकनीकी खामियों से प्रभावित हो रहे जरूरी काम
  2. वाहन पंजीयन और फिटनेस रिपोर्ट अपलोड में देरी
  3. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में भी हो रही देरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। परिवहन कार्यालयों में सभी काम ऑनलाइन हो चुके हैं, लेकिन पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। पोर्टल के बार-बार लागआउट होने, सर्वर धीमा चलने और ओटीपी में देरी की समस्या से ऑनलाइन आवेदन बीच में अटक रहे हैं। इसका असर नए वाहन पंजीयन, फिटनेस प्रमाणन, टैक्स जमा, परमिट और आरसी से जुड़े कार्यों पर पड़ रहा है।

प्रदेशभर के आरटीओ कार्यालयों में वाहन-4 पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है। पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में वाहन पंजीयन के आवेदन ऑनलाइन भेजे जाते हैं, लेकिन तकनीकी बाधाओं के कारण कई प्रकरण लंबित हो रहे हैं।

रिपोर्ट अपलोड नहीं होने से प्रक्रिया अटक रही है

इससे वाहन डिलीवरी में भी देरी हो रही है और वाहन मालिकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिटनेस सेंटरों में प्रतिदिन व्यावसायिक वाहनों की जांच तो हो रही है, लेकिन रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं होने से प्रक्रिया अटक रही है। वहीं, नामांतरण, पता परिवर्तन और डुप्लीकेट आरसी जैसे कार्य भी प्रभावित बताए जा रहे हैं।

वाहन टैक्स जमा नहीं हो पाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी होने में देरी से ट्रांसपोर्टरों की परेशानी बढ़ गई है। कई मामलों में नंबर प्लेट मिलने में दो से तीन दिन तक का समय लग रहा है, जिससे व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि पोर्टल की समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।

www.naidunia.com
#इदर #आरटओ #ऑफस #म #सरवर #सल #हन #स #गड #रजसटरशन #फटनस #सरटफकट #परमट #और #आरस #स #जड #कम #परभवत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *