Ludhiana Youth Murder Case | Firing in Subhash Nagar & Sundar Nagar latest update

Ludhiana Youth Murder Case | Firing in Subhash Nagar & Sundar Nagar latest update

सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करते हुए दिखा आरोपी। इनसेट में हरजिंदर सिंह की फाइल फोटो

लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार को इकलौता बेटा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक की कार के आगे कार अड़ाकर आरोपी रोकते हैं और फिर अचानक हमला कर देते हैं। इसके बाद युवक के साथ उसके अन्य साथी जान बचाकर भागते हैं। लेकिन हरजिंदर कार में ही फंस जाता है।

जिससे आरोपी उसे पकड़ लेते हैं और उसको पीटते हैं। इसी बीच हरजिंदर का एक साथ उसे बचाने के लिए हमलावरों पर पत्थर फेंकता है, लेकिन एक आरोपी हरजिंदर के साथियों को खदेड़ने लिए उन पर सरेआम गोलियां चलाता है। फिर वापस आकर कार में फंसे हरजिंदर को भी गोलियां मार देता है, जिससे उसकी वहीं मौत हो जाती है।

आरोपी यहीं नहीं रुके, हरजिंदर की मौत के बाद आरोपियों ने उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद कार में सवार होकर सभी भाग निकले। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर कर रही है।

5 तस्वीरों में देखें कैसे हुआ मर्डर….

1. कार के आगे कार अड़ाकर रोका

Ludhiana Youth Murder Case | Firing in Subhash Nagar & Sundar Nagar latest update

दाईं ओर से हरजिंदर सिंह अपनी कार में दोस्त के साथ आया, इसी बीच सामने से दूसरी कार आकर रुकती है और हरजिंदर सिंह की कार को घेर लेते हैं।

2.रुकते ही हमला किया, जान बचाकर भागे साथी

आरोपियों ने कार से उतरते ही हरजिंदर सिंह पर हमला कर दिया। जिसके बाद हरजिंदर सिंह की कार में सवार कुछ लोग बाहर निकलकर भाग निलके, लेकिन हरजिंदर सिंह अंदर ही फंस गया। जिसे आरोपियों ने पकड़ लिया।

आरोपियों ने कार से उतरते ही हरजिंदर सिंह पर हमला कर दिया। जिसके बाद हरजिंदर सिंह की कार में सवार कुछ लोग बाहर निकलकर भाग निलके, लेकिन हरजिंदर सिंह अंदर ही फंस गया। जिसे आरोपियों ने पकड़ लिया।

3.हरजिंदर को बचाने के लिए साथी हमलावरों पर पत्थर फेंका

हरजिंदर सिंह को बचाने के लिए साथी ने हमलावरों पर एक पत्थर फेंका। लेकिन हरजिंदर सिंह को पकड़कर आरोपी पीटते रहे हैं।

हरजिंदर सिंह को बचाने के लिए साथी ने हमलावरों पर एक पत्थर फेंका। लेकिन हरजिंदर सिंह को पकड़कर आरोपी पीटते रहे हैं।

4.फायरिंग कर हरजिंदर के साथियों को खदेड़ता हुआ आरोपी

हरजिंदर सिंह के साथियों को भागने के लिए एक आरोपी उनकी ओर आता है, वह सरेआम फायरिंग करता है, इसके बाद वापस हरजिंदर सिंह की कार के पास चला जाता है, वहां पर भी गोलियां चलाता है।

हरजिंदर सिंह के साथियों को भागने के लिए एक आरोपी उनकी ओर आता है, वह सरेआम फायरिंग करता है, इसके बाद वापस हरजिंदर सिंह की कार के पास चला जाता है, वहां पर भी गोलियां चलाता है।

5. कार के अंदर हरजिंदर को पीटा, फिर गोलियां मारीं

हरजिंदर सिंह के साथियों को भगाने के बाद आरोपी कार के पास पहुंचता है, जहां पर उसके साथी हरजिंदर सिंह को कार के अंदर ही ड्राइवर सीट पर पीटो हैं, इसी बीच लाल टीशर्ट पहले व्यक्ति हरजिंदर सिंह को गोली मार देता है।

खाना खाने के बाद दोस्त को छोड़ने जा रहा था

जानकारी के अनुसार, घटना टिब्बा थाने के पास प्राचीन गौशाला भाग-2 के सामने वाली गली में हुई। हरजिंदर सिंह आपने घर से कार में दोस्तों के साथ बाहर होटल पर खाना खाने गाया था, जब वह यहां से वापस लौट रहा था। यहां पर वह एक दोस्त को उसकी एक्टिवा उठाने के लिए छोड़ने गया।

इसी बची रास्ते में कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। जिसमें उसकी कार के सामने कार रोककर घेर लिया। इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में हरजिंदर सिंह की मौके ही मौत हो गई। हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता ऑटो चताते थे और मां हाउसवाइफ हैं।

हरजिंदर की मौत के बाद घर पर विलाप करते हुए परिजन।

हरजिंदर की मौत के बाद घर पर विलाप करते हुए परिजन।

मामले की जांच कर रही पुलिस

टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दूसरी कार में सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।

*********

ये खबर भी पढ़ें:

जगराओं में चाकू मारकर युवक की हत्या: खेत की मोटर के पास मिला शव, पीठ पर घाव था

लुधियाना देहात के रायकोट क्षेत्र के किशनगढ़ छन्ना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव खेतों में बनी मोटर के पास मिला। उसकी पीठ पर चाकू से वार के निशान पाए गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link
#Ludhiana #Youth #Murder #Case #Firing #Subhash #Nagar #Sundar #Nagar #latest #update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *