झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का शनिवार को 15वां दिन है।
झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली पर प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की शनिवार को दूसरे राउंड की बातचीत बेनतीजा रही। यह मीटिंग एक घंटा चली।
.
इससे पहले शुक्रवार की रात छात्रों से सरकार के डेलिगेशन ने बात की थी। हालांकि इसमें में भी कोई नतीजा नहीं निकला था।
वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।
झारखंड PSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इससे पहले आज सुबह ABVP कार्यकर्ता CM आवास घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटो

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

रांची में छात्रों के आंदोलन का शनिवार को 15 वां दिन है। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।
कल एक गुट से हुई थी बात शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र नेताओं के बीच वार्ता हुई थी। इसके बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा था कि यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘
वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे।


ये भी पढ़ें
छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Source link
#Ranchi #JPSC #JSSC #Student #Protest


