अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को नया कार्यकारी निदेशक मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल की AIIMS भोपाल के कार्यकारी निदेशक पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोटवाल की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। हालांकि, 70 वर्ष की आयु पूरी होने या केंद्र सरकार के अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक ही वे पद पर रहेंगे। नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति लेवल-15 के वेतन मैट्रिक्स में की गई है। उन्हें अनुबंध के आधार पर एम्स भोपाल का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। बता दें दरभंगा एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माधवानंद के पास एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार था।
Source link
#News #एमस #भपल #क #नए #करयकर #नदशक #बन #रटयरड #लफटनट #जनरल #नरदर #कटवल



