महिला से लूट, मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:  टीकमगढ़ में पुलिस ने जेवर, बाइक बरामद किए; एक फरार – Tikamgarh News

महिला से लूट, मारपीट का आरोपी गिरफ्तार: टीकमगढ़ में पुलिस ने जेवर, बाइक बरामद किए; एक फरार – Tikamgarh News

महिला से लूट, मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:  टीकमगढ़ में पुलिस ने जेवर, बाइक बरामद किए; एक फरार – Tikamgarh News


खरगापुर पुलिस ने 28 जुलाई को हुई लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल मिली। घटना 28 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे खरगापुर के वार्ड नंबर-1 जनकपुरी में हुई थी। फरियादी रामप्यारी लोधी (45) के घर में दो अनजान लोग घुस आए। उन्होंने महिला से मारपीट की और उसके कानों के सोने के टॉप्स, चांदी की पायल व चूड़ा लूटकर भाग गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर संदिग्धों की पहचान की। आरोपी गिरफ्तार, जेवर और बाइक जब्त पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई चांदी की पायल, चूड़ा और एक कान का सोने का टॉप्स बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से भी मामले दर्ज हैं।

Source link
#महल #स #लट #मरपट #क #आरप #गरफतर #टकमगढ़ #म #पलस #न #जवर #बइक #बरमद #कए #एक #फरर #Tikamgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *