मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।

HighLights
- इंदौर खाद्य सुरक्षा प्रशासन का एक्शन मोड़
- लगातार दूसरे दिन घी कारोबार पर स्ट्राइक
- जलजीरा मसाले का भी लिया गया नमूना
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को संदिग्ध गुणवत्ता के चलते 25 हजार लीटर से अधिक घी के विक्रय पर रोक लगाने के बाद शनिवार को मल्हारगंज क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठान से 267 किलोग्राम घी का स्टॉक जब्त किया गया।
इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए है। अधिकारियों ने मौके से विभिन्न ब्रांड के घी के नमूने भी जांच के लिए लिए हैं। रिपोर्ट आने तक संबंधित स्टॉक की बिक्री नहीं की जा सकेगी।
267 किलो स्टॉक मौके पर ही जब्त किया
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मेसर्स अक्षत फूड्स मल्हारगंज मेन रोड का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न ब्रांड के घी का विक्रय किया जा रहा था। टीम ने दीनदयाल देसी घी, पशुधन प्रीमियम घी और मक्सी फ्रेश प्रीमियम घी के नमूने लिए। इन तीनों उत्पादों का शेष करीब 267 किलो स्टॉक मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, स्टॉक को खाद्य पदार्थों की विश्लेषण रिपोर्ट आने तक सुरक्षित रखा जाएगा।
जलजीरा मसाले का नमूना लिया
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अतुल उद्योग सदन का भी निरीक्षण किया। यहां शिकायत में उल्लेखित सोनीजी जलजीरा मसाला का नमूना लिया गया। इसे परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। वहीं एक अन्य टीम ने सियागंज स्थित वासुदेव मूलचंद का निरीक्षण किया। यहां से गोधरा सहकार और अंजनी ब्रांड के घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, चोरी के वाहन काटने वाली दुकान पर छापा, पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार
बाहरी राज्यों से आने वाले पदार्थों पर नजर
प्रदेश में जुलाई से दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश में आने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कुछ बाहरी ब्रांड के घी के नमूने अमानक पाए जाने के बाद संबंधित ब्रांडों की विशेष नमूना कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी नमूनों की रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#इदर #म #मलवट #घ #क #खलफ #लगतर #दसर #दन #बड #कररवई #कल #घ #जबत #लख #रपए #क #मल #सल


