‘देश के लिए खेलो, हर हाल में जीतो’:51 साल बाद पदक की आस, 1975 के विश्वकप नायकों ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला – Play For The Country, Win At All Costs: 1975 World Cup Heroes Urge India To End 51-year Wait

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sat, 08 Aug 2026 06:17 PM IST

1975 विश्व कप विजेता अशोक कुमार और असलम शेर खान ने भारतीय हॉकी टीम से देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरे जुनून के साथ खेलने की अपील की है। दोनों दिग्गजों का मानना है कि 51 साल से चले आ रहे विश्व कप पदक के इंतजार को खत्म करने के लिए भारत को पेरिस ओलंपिक जैसी मानसिकता और 1975 जैसा आत्मविश्वास दिखाना होगा।

‘देश के लिए खेलो, हर हाल में जीतो’:51 साल बाद पदक की आस, 1975 के विश्वकप नायकों ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला – Play For The Country, Win At All Costs: 1975 World Cup Heroes Urge India To End 51-year Wait

भारतीय हॉकी टीम
– फोटो : PTI

विस्तार

भारत के 1975 विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ियों अशोक कुमार और असलम शेर खान ने मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम से देश को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर रखने और जीत के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया है। दोनों दिग्गजों का मानना है कि देश के लिए जीतने की अटूट इच्छा ही भारत को 51 साल बाद विश्व कप पदक दिला सकती है। भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब सिर्फ एक बार जीता है। 1975 में कुआलालंपुर में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था। उस मुकाबले में अशोक कुमार ने 51वें मिनट में निर्णायक गोल कर भारत को खिताब दिलाया था।

Source link
#दश #क #लए #खल #हर #हल #म #जत51 #सल #बद #पदक #क #आस #क #वशवकप #नयक #न #बढय #भरतय #टम #क #हसल #Play #Country #Win #Costs #World #Cup #Heroes #Urge #India #51year #Wait

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *