Independence Day Outfit Idea:15 अगस्त पर कॉलेज में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये ट्रेंडी तिरंगा आउटफिट्स – Trendy Tri Colour Outfits For College Students On Independence Day

Independence Day Outfit Idea:15 अगस्त पर कॉलेज में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये ट्रेंडी तिरंगा आउटफिट्स – Trendy Tri Colour Outfits For College Students On Independence Day

Tricolour Outfit For Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कॉलेजों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन स्टूडेंट्स न सिर्फ देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं, बल्कि अपने आउटफिट के जरिए भी तिरंगे के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करना पसंद करते हैं।

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस कॉलेज में कुछ स्टाइलिश और यूनिक पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तिरंगे के रंगों से इंस्पायर्ड आउटफिट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

इसके लिए जरूरी नहीं कि आप सिर से पैर तक केसरिया, सफेद या हरे कपड़े ही पहनें। इन तीनों रंगों को अपने डेली कॉलेज स्टाइल में स्मार्ट तरीके से शामिल किया जा सकता है। सही कॉम्बिनेशन के साथ आपका स्वतंत्रता दिवस लुक स्टाइलिश होने के साथ देशभक्ति से भी जुड़ा नजर आएगा।

trendy tri colour outfits for college students on independence day

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्टाइलिश तिरंगा आउटफिट्स
– फोटो : AI

 1. ट्राईकलर कुर्ती और जींस

कॉलेज गर्ल्स के लिए ट्राईकलर कुर्ती एक सिंपल और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकती है। व्हाइट बेस वाली कुर्ती पर केसरिया और ग्रीन प्रिंट काफी खूबसूरत लगेगा। इसे ब्लू या व्हाइट जींस के साथ पेयर करके कैजुअल कॉलेज लुक पाया जा सकता है। छोटे झुमके और मिनिमल एक्सेसरीज इस लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

trendy tri colour outfits for college students on independence day

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्टाइलिश तिरंगा आउटफिट्स
– फोटो : AI

 2. व्हाइट टॉप के साथ ग्रीन बॉटम

अगर आप ज्यादा सिंपल और मॉडर्न लुक पसंद करते हैं तो व्हाइट टॉप के साथ ग्रीन ट्राउजर, पैंट या जींस पहन सकते हैं। इसके साथ ऑरेंज स्कार्फ या स्टोल कैरी करके आउटफिट में ट्राईकलर टच दिया जा सकता है। यह लुक कॉलेज फंक्शन के साथ-साथ दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के लिए भी अच्छा रहेगा।

trendy tri colour outfits for college students on independence day

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्टाइलिश तिरंगा आउटफिट्स
– फोटो : AI

 3. लड़कों के लिए ट्राईकलर कैजुअल लुक

कॉलेज बॉयज व्हाइट शर्ट या बेसिक व्हाइट टी-शर्ट के साथ ग्रीन जींस या कार्गो पैंट पहन सकते हैं। इसके साथ ऑरेंज वॉच, ब्रेसलेट, कैप या स्नीकर्स जैसी छोटी एक्सेसरीज से ट्राईकलर थीम को पूरा किया जा सकता है। यह लुक ज्यादा ओवर नहीं लगेगा और स्मार्ट भी नजर आएगा।

trendy tri colour outfits for college students on independence day

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्टाइलिश तिरंगा आउटफिट्स
– फोटो : AI

  4. ट्राईकलर दुपट्टे से बनाएं लुक खास

अगर आप पूरा ट्राईकलर आउटफिट नहीं पहनना चाहते हैं तो सिर्फ दुपट्टे या स्टोल की मदद से भी स्वतंत्रता दिवस लुक तैयार किया जा सकता है। व्हाइट कुर्ती और जींस के साथ ऑरेंज-व्हाइट-ग्रीन दुपट्टा एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना सकता है।

Source link
#Independence #Day #Outfit #Idea15 #अगसत #पर #कलज #म #दखन #ह #सटइलश #टरई #कर #य #टरड #तरग #आउटफटस #Trendy #Tri #Colour #Outfits #College #Students #Independence #Day

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *