श्‍योपुर में आंधी-तूफान के चलते टूटकर गिरा विशाल नीम का पेड़, महिला सहित तीन लोग दबे, एक की मौत

श्‍योपुर में आंधी-तूफान के चलते टूटकर गिरा विशाल नीम का पेड़, महिला सहित तीन लोग दबे, एक की मौत

मामला शहर के दीनदयाल बस स्टैंड के पास की सब्जी मंडी का है, जहां अचानक पेड़ टूट कर गिरने से चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई, मृतक युवक की पहचान श्योपु …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 05:41:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 05:42:32 PM (IST)

श्‍योपुर में आंधी-तूफान के चलते टूटकर गिरा विशाल नीम का पेड़, महिला सहित तीन लोग दबे, एक की मौत
नीम का पेड़ गिरा।

नईदुनिया न्यूज़, श्योपुर। बुधवार की शाम तेज आंधी तूफान के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। बारिश से बचने के लिए नीम के नीचे बैठे एक महिला सहित तीन लोग पेड़ के तने और टहनियों से दब गए, युवक की मौके पर मौत हो गई।

महिला सहित दो लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला शहर के दीनदयाल बस स्टैंड के पास की सब्जी मंडी का है, जहां अचानक पेड़ टूट कर गिरने से चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान श्योपुर निवासी शाहिनूर खान के रूप में हुई है, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Source link
#शयपर #म #आधतफन #क #चलत #टटकर #गर #वशल #नम #क #पड #महल #सहत #तन #लग #दब #एक #क #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *