अलाना पांडे दूसरी बार माँ बनने वाली हैं!

अलाना पांडे दूसरी बार माँ बनने वाली हैं!


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे और उनके पति आइवर मैक्रे के घर जल्द एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. इस खुशखबरी के साथ उनका बेटा रिवर अब बड़े भाई बनने वाला है. अलाना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही परिवार और दोस्तों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. वहीं, अलाना की कजिन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी.

Alanna Panday Announced Second Pregnancy: शेयर किया खास वीडियो

अलाना पांडे ने शनिवार को एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया. वीडियो की शुरुआत में वह अपने बेटे रिवर के साथ गार्डन में टहलती नजर आती हैं. इसके बाद उनके पति आइवर भी दोनों के साथ जुड़ जाते हैं. वीडियो में अलाना अपना बेबी बंप दिखाती हैं. इसके बाद आइवर और रिवर उन्हें प्यार से गले लगाते दिखाई देते हैं. वीडियो में कपल ने सोनोग्राफी की एक झलक भी दिखाई, जिसके साथ ‘कमिंग सून’ लिखा हुआ नजर आया. अलाना ने इस खास पोस्ट के साथ लिखा, “वन मोर टू लव.” वहीं आइवर ने कमेंट करते हुए लिखा, “रिवर अपग्रेडेड टू बिग ब्रो.”

View on Instagram

Ananya Panday Reaction: अनन्या पांडे ने दी बधाई

अलाना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही परिवार और दोस्तों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. अलाना की मां डीन पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि वह दूसरी बार नानी बनने वाली हैं और बच्चों को आशीर्वाद दिया. वहीं, अलाना की कजिन और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी इस खुशखबरी पर प्यार जताया. अनन्या ने अलाना की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और इसके साथ लाल दिल और नजर वाले इमोजी लगाए.

अलाना पांडे दूसरी बार माँ बनने वाली हैं!
अनन्या पांडे स्टोरी स्क्रीनशॉट, फोटो – इंस्टाग्राम

कौन हैं अलाना पांडे?

अलाना पांडे अभिनेता चंकी पांडे के परिवार से जुड़ी हैं. वह चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस ट्रेनर डीन पांडे की बेटी हैं. अलाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने साल 2024 में करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी रियलिटी सीरीज ‘द ट्राइब’ से स्क्रीन डेब्यू किया था. यह शो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था.

2023 में हुई थी शादी

अलाना पांडे ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे आइवर मैक्रे से मार्च 2023 में मुंबई में शादी की थी. दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. अब कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है. अलाना और आइवर की इस खुशखबरी के बाद उनका बेटा रिवर जल्द ही बड़े भाई के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत करेगा.

ये भी पढ़ें: गुरु रंधावा ने गोल्डन टेंपल में मांगी अरदास, ‘फाइन शिट’ पर ट्रोलिंग के बीच लिखा खास संदेश





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *