सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार जजों को अलग-अलग हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने छह अगस्त को हुई बैठक में यह फैसला लिया। कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा कॉलेजियम ने दो जजों के तबादले की भी सिफारिश की है। ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मनश रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट और जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है।
Source link
#Updatesचर #जज #क #हईकरट #क #चफ #जसटस #बनन #क #सफरश #Ndps #ममल #क #जचटरयल #पर #कल #अहम #सनवई #Supreme #Court #Updates #July #Supreme #Court #Verdicts #Decisions #Updates #News #Hindi



