Gwalior Police Hooter Crackdown: पहली बार ट्रैफिक थाना प्रभारी से लेकर एसआई, एएसआई, हवलदार-सिपाही तक के मोबाइल बंद करा दिए गए थे। जिससे कोई सिफारिश न …और पढ़ें

HighLights
- सिफारिशें रोकने को फोन बंद
- 12 चौराहों पर 4 घंटे चेकिंग
- हूटर और ब्लैक फिल्म पर कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चार पहिया गाड़ियों पर हूटर लगाकर आम लोगों के बीच रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य, भाजपा नेता, चिकित्सक तक की गाड़ी से हूटर उतारा और इन पर जुर्माना लगाया। पहली बार ट्रैफिक थाना प्रभारी से लेकर एसआई, एएसआई, हवलदार-सिपाही तक के मोबाइल बंद करा दिए गए थे। जिससे कोई सिफारिश न कर सके।
चालान काटने के बाद जुर्माना भरने पर ही छोड़ा गया। बगैर पात्रता के हूटर लगाकर घूम रहे 11 वाहन चालकों को पकड़ लिया। इनसे 33 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
चार घंटे तक 12 चौराहों पर की चेकिंग
एएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा, अभिषेक रघुवंशी, केपीएस तोमर को निर्देश दिए थे। इसके बाद शाम को चार घंटे तक 12 चौराहों पर चेकिंग की गई। जिसमें यह कार्रवाई हुई है। महिला निरीक्षक का रिश्तेदार बता रहा था चालक, निरीक्षक भी करती रहीं सिफारिश। गोला का मंदिर इलाके में ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी।
ब्लैक फिल्म भी चढ़ी थी कांच पर
इस दौरान एक कार चालक की गाड़ी पर हूटर था, ब्लैक फिल्म भी कांच पर चढ़ी थी। वह खुद को ग्वालियर में ही पदस्थ एक महिला निरीक्षक का रिश्तेदार बता रहा था। महिला निरीक्षक से उसने बात कराने का प्रयास किया। निरीक्षक भी खुद फोन लगाती रही, लेकिन फोन बंद थे तो गाड़ी नहीं छूट सकी। चालान होने के बाद ही गाड़ी छूटी। दूसरे विभागों के अधिकारी भी फोन करते रहे। माननीयों ने भी झांसी रोड, कंपू इलाके में चल रही चेकिंग में वाहन छोड़ने के लिए फोन किए।
Source link
#गवलयर #म #हटर #लगकर #रब #झडन #वल #पर #पलस #क #सटरइक #बजप #नत #डकटर #और #जप #सदसय #क #गडय #रक #पलसकरमय #क #फन #बद #कर #कट #चलन


