प्रशासन की टीम नाले में बहे लोगों की तलाश कर रही है।
राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। इसमें ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन पुरुष, दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। SDERF का बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोम
.
जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे।
कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। वही कार चला रहा था। मुकेश और हुकुम सिंह हादसे के बाद तैरकर नाले से बाहर निकल आए।
हादसे के तुरंत बाद 4 लोगों की मौत की जानकारी आई थी लेकिन रेस्क्यू के दौरान मृतक संख्या बढ़कर 7 हो चुकी है।
अधूरा पुल नहीं देख पाया ड्राइवर
पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें कोई नहीं मिला है।
हादसे के बाद की 4 तस्वीरें…

क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया।

वैन में कोई शव नहीं मिला है।

जिसने भी हादसे की खबर सुनी, मौके पर दौड़ा चला आया।

शवों को सारंगपुर के अस्पताल पहुंचाया गया है।
रोकने के बाद भी ड्राइवर ने पानी में बढ़ाई कार
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका। उसे कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है। गाड़ी मत निकालो, लेकिन वह नहीं माना। रोड पर रेलिंग नहीं होने की वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी।
हादसे से बच निकले मुकेश और हुकुम डरे हुए हैं। दोनों सारंगपुर अस्पताल में भर्ती हैं। टीआई राहुल रघुवंशी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद परिजन से संपर्क किया जाएगा।
SDM रोहित बम्होरे ने कहा- सूचना मिली थी कि नाले में कार गिर गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया। अभी तक सात शव बरामद हो चुके हैं।
PWD अधिकारी ने कहा- डायवर्जन के बोर्ड लगे हैं
लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर पीके शर्मा ने कहा- सड़क पर निर्माण कार्य जारी है। वहां डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं, जो अभी भी देखे जा सकते हैं। रास्ता पानी में डूबा था। ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को रोका भी था। इसके बावजूद उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

देवास जिले की बागली सीट से विधायक मुरली भंवरा ने हादसे पर दुख जताया है।
ये खबर भी पढ़ें…
नदी में डूबा मासूम, 20 मिनट CPR देता रहा पिता…VIDEO

धार में पिता के सामने ही 7 साल का बेटा नदी में डूब गया। पानी से निकालने के बाद पिता करीब 20 मिनट तक बेटे को सीपीआर देते रहे ताकि उसकी सांसें लौट आएं लेकिन ऐसा न हो पाया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने शव के पोस्टमॉर्टम की बात कही तो पिता ने हाथ जोड़ लिए। अपने कलेजे के टुकड़े के शरीर को काटने से रो-रोकर मना करने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
#Rajgarh #Car #Accident #Pachor #Flash #Flood #Rescue #Operation

