Maharashtra:सिंगापुर एयरलाइंस ने अश्विन के. को भारत का नया Gm बनाया; मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित – Maharashtra Updates Kalyan Stray Dogs Nagpur Water-filled Quarry Mumbai Pune Politics Crime And Other News

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र की एक खदान में डूबने से दो नाबालिगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बुलढाना जिले में कोराडी बांध के पास पानी से भरी एक खदान में दो नाबालिग चचेरे भाई डूब गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को मेहकर तालुका के देउलगांव माली गांव के पास हुई। 11 वर्षीय अयान शेख और उसका चचेरा भाई अवद शेख अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांध देखने गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शेख बंधुओं ने अपने पैर धो रहे थे तभी वे फिसलकर पत्थर की खदान में गिर गए। दोनों मृतकों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं।दुर्घटना में हुई मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

अगले चार-पांच वर्षों में पुणे का गणेश उत्सव पूरी तरह डीजे-मुक्त: श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। पुणे के ऐतिहासिक श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल ने इस वर्ष के गणेशोत्सव की थीम- ‘श्री गणेश स्वर्णधाम’ रखी है। मंडल ने इसका अनावरण रविवार को क्रांति दिवस के अवसर पर किया। उत्सव मंडप के लिए पारंपरिक वसा पूजन समारोह भी संपन्न किया गया। मंडल के उत्सव प्रमुख और न्यासी पुनीत बालन ने बताया कि इन दस दिनों में लाखों श्रद्धालु गणपति दर्शन के लिए आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अभिषेक किया जाएगा। मंडल ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए एक अलग मध्य पंक्ति बनाई है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। इस वर्ष भी डीजे का उपयोग नहीं होगा। बालन ने विश्वास जताया कि इस वर्ष 25-30 मंडल पारंपरिक उत्सव की ओर बढ़ रहे हैं और अगले चार-पांच वर्षों में पुणे का गणेश उत्सव पूरी तरह डीजे-मुक्त हो जाएगा।

सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव की भक्ति

सावन के महीने में श्रद्धालु देश के अधिकांश हिस्सों में भगवान शिव की उपासना करते हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर श्रद्धालुओं को बाबुलनाथ मंदिर में जलाभिषेक और प्रार्थना करते देखा गया।

Source link
#Maharashtraसगपर #एयरलइस #न #अशवन #क #क #भरत #क #नय #बनय #मबई #म #लकल #टरन #सवए #परभवत #Maharashtra #Updates #Kalyan #Stray #Dogs #Nagpur #Waterfilled #Quarry #Mumbai #Pune #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *